शादी के बाद भी नहीं बदली इन TV सितारों की हरकतें, बीवी को धोखा देकर गर्लफ्रेंड संग उड़ाए गुलछर्रे
TV Actors Had Extra Marital Affairs: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिनपर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लग चुका है। इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर से लेकर एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता तक का नाम शामिल है।

टीवी के इन स्टार्स ने किया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
TV Actors Had Extra Marital Affairs: फिल्मों और सीरियल में तो कई बार देखा गया है कि शादी के बाद भी इंसान अपनी पत्नी को धोखा दे देता है। लेकिन ये मामले असल जिंदगी में भी हो चुके हैं। दरअसल, टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन स्टार्स ने बीवी को अंधेरे में रख खुद जमकर ऐश की। इस लिस्ट में करण सिंह ग्रोवर से लेकर इंद्रनील सेनगुप्ता तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

अली मर्चेंट (Ali Merchant)
सारा खान ने अली मर्चेंट पर आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी अली का अफेयर रहा था। यहां तक कि खुद अली ने भी इस बात को कबूल किया था। हालांकि अब अली, अंदलीब जैदी संग खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।

इंद्रनील सेनगुप्ता (Indraneel Sengupta)
टीवी एक्टर इंद्रनील सेनगुप्ता को लेकर खबर है कि उनका भी एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रहा है। बताया जाता है कि इंद्रनील सेनगुप्ता का अफेयर बंगाली एक्ट्रेस ईशा साहा के साथ था।

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover)
करण सिंह ग्रोवर और श्रद्धा निगम के शादी के बाद ही एक्टर के अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। वहीं जेनिफर विंगेट संग शादी के बाद करण सिंह ग्रोवर बिपाशा बसु को दिल दे बैठे थे। साल 2016 में दोनों ने शादी रचाई थी।

करण मेहरा (Karan Mehra)
टीवी एक्टर करण मेहरा पर खुद उनकी पत्नी निशा रावल ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। इस बात के लिए करण मेहरा की जमकर थू-थू भी हुई थी।

निखिल पटेल (Nikhil Patel)
टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने शादी के चंद महीनों बाद ही उन्हें धोखा दे दिया। निखिल पटेल अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ दिनों मुंबई भी आए थे, जिसके बाद दलजीत कौर ने उनके खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराई।

अरमान मलिक (Armaan Malik)
अरमान मलिक ने पायल मलिक की सहेली कृतिका मलिक को ही दिल दे दिया था। कृतिका मलिक, चंद दिनों के लिए अरमान और पायल के घर रहने आई थीं। इसी बीच दोनों को एक-दूजे से प्यार हुआ और अरमान ने कृतिका संग शादी करने का फैसला किया।

आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani)
राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी पर आरोप लगाया था कि शादी के बाद भी आदिल के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर खत्म नहीं हुए। राखी के मुताबिक, आदिल ने कई लड़कियों को फंसाने की कोशिश की थी।

63 साल के सुनील शेट्टी फिटनेस में देते हैं जवानों को भी मात, ऐसा खाना खाकर दिखते हैं 40 जैसे यंग

आसिम रियाज को फूटी आंख नहीं सुहाते ये 5 लोग, इस एक्टर ने पीठ में घोंपा था खंजर!!

Top 7 TV Gossip: श्रद्धा आर्या ने जुड़वा बच्चों संग शेयर की फोटो, CID में 6.5 साल बाद लौटा ये यादगार किरदार

पुष्पा 2- छावा के रिकॉर्ड को मिट्टी में मिला देंगी सलमान खान की ये अपकमिंग फिल्में, बॉक्स ऑफिस के बन जाएंगे 'सिकंदर'

अपनी प्यारी सी पत्नी को इन खास नामों से बुलाते हैं अभिषेक बच्चन समेत ये स्टार्स, कैटरीना कैफ का नाम सुनकर तो आ जाएगी हंसी

Navratri Puja Muhurat 2025: नवरात्रि के पहले दिन माता रानी की पूजा का और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, जानिए यहां

SSC MTS Marks 2025: जारी हुआ एसएससी एमटीएस मार्क्स, ssc.gov.in से ऐसे करें डाउनलोड

कोर्ट पहुंचे एक्टर सैफ अली खान, विदेशी बिजनेसमैन के साथ किया था ये गलत काम; सैफ के हमलावार ने जज से कही ये बात

Navratri 9 Days Colours 2025: नवरात्रि के 9 दिन के कलर, जानिए किस दिन कौन से रंग के कपड़े पहनना रहेगा शुभ

RRB JE CBT 2 Exam 2025: जारी हुई आरआरबी सीबीटी 2 एग्जाम डेट, जानें कब व कैसे होगी परीक्षा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited