शाम होते ही इन बॉलीवुड हसीनाओं को लग जाती है पार्टी करने की तलब, डीजे पर नाच-नाचकर तोड़ देती हैं हील
लेट नाइट पार्टियों का चलन तो बॉलीवुड में लंबे समय से है, कोई भी जन्मदिन पार्टी हो या कोई त्योहार हो बॉलीवुड स्टार्स की पार्टी हमेशा खास होती है। वहीं कुछ ऐसी एक्ट्रेस हैं जो हर पार्टी में जरूर नजर आती हैं, उन्हें पार्टी करना बहुत पसंद है, आइए आपको बताते हैं कौन है वो एक्ट्रेस

बॉलीवुड की पार्टी क्वीन
बॉलीवुड इंडस्ट्री में पार्टियों का चलन बहुत ज्यादा है। काफी समय से ही बॉलीवुड की पार्टीयां स्पॉटलाइट में रहती हैं। वहीं इन पार्टियों में जाने वाले स्टार्स भी पैपराजी के कैमरे से छिप नहीं पाते। ऐसा कितनी बार हुआ है जब स्टार्स पार्टी करते हुए क्लब से बाहर आते हैं और पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाते हैं। आज हम आपको उन एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी रातें पार्टी के बिना अधूरी रहती हैं। वह अक्सर पार्टी में डांस करती दिखाई देती हैं।

निसा देवगन ( Nysa Devgan)
बॉलीवुड स्टार किड निसा देवगन अक्सर पार्टी का हिस्सा बनती हैं। अजय देवगन और काजोल की लाडली बेटी को कई बार ऑरी के साथ पार्टी करते हुए देखा गया है। यही नहीं ऑरी की तस्वीरों में निसा देवगन सबसे ज्यादा नजर आती हैं।

अमीषा पटेल ( Ameesha patel)
अभिनेत्री अमीषा पटेल अपनी लाइफ के हर पल को जमकर एन्जॉय कर रही है। वह कई मौकों पर पार्टी करती नजर आती हैं। हाल ही में वह अपने दोस्तों के साथ दुबई में पार्टी करने गई हुई हैं। अपने जन्मदिन पर भी अमीषा दोस्तों के लिए आलीशान पार्टी रखती है।

करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor khan)
करीना कपूर बॉलीवुड की पार्टी क्वीन कही जाती है, वह अपनी गर्ल गैंग के साथ पार्टी करती दिखाई देती हैं। करीना कपूर अक्सर मलाइका, अमृता और करिश्मा कपूर के साथ पार्टी करती दिखाई देती है।

मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora)
बॉलीवुड की फिट क्वीन मलाइका अरोड़ा की हर पार्टी शानदार होती है। चाहे जन्मदिन हो या न्यू ईयर मलाइका अरोड़ा पार्टी से दूर दिखाई नहीं देती है। कई बार तो उन्हें देर रात क्लब से बाहर आते हुए स्पॉट किया गया है।

खुशी कपूर ( Khushi Kapoor)
जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर पार्टी एनिमल है, वह हर मौके पर ऑरी के साथ पार्टी करती नजर आती हैं। खुशी कपूर अक्सर लेट नाइट पार्टी की तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं। खुशी कपूर अपने बॉयफ्रेंड वेदांग रैना के साथ भी पार्टी करती नजर आती हैं।

भूमि पेड़नेकर ( Bhumi pednekar)
भूमि पेड़नेकर बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस हैं जो पार्टी किए बिना नहीं रह सकती। हर पार्टी में उन्हें बहन समीक्षा के साथ डांस करते हुए स्पॉट किया जाता है। भूमि ऑरी की पार्टी की स्पॉट लाइट होती हैं।

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के आगाज से पहले छिड़ा विवाद

विंडीज के खिलाफ जोस बटलर ने मचाया धमाल

श्रेयस अय्यर को अपना पति मान चुकी ये अभिनेत्री, उम्र में इतना अंतर

मध्य प्रदेश की धरती में पहली बार कब उतरा प्लेन? कौन था पहला एयरपोर्ट; कितने इंटरनेशन हवाई अड्डे

राजा-महाराजाओं जैसा पति पाने के ख्वाब सजाए बैठी हैं ये एक्ट्रेस, सुशील वर की तलाश में काली कर रही हैं जवानी

ENG vs WI 2nd T20 Live Streaming: कब और कहां देखें इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग, जानें Live Telecast को लेकर हर जानकारी

INDA vs ENG Lions: इंग्लैंड लॉयन्स ने इंडिया-ए को दिया करारा जवाब, दूसरे दिन बनाए 192/3 रन, भारतीय गेंदबाज हुए नाकाम

IND vs ENG: क्या शुभमन गिल को कप्तान बनाकर बीसीसीआई ने किया सही फैसला? पोंटिंग ने दिया जवाब

बिहार सरकार का बड़ा प्लान, यहां भी पानी तैरता मिलेगा सोलर प्लांट, इतनी मेगावाट बिजली का होगा उत्पादन

असम में बाढ़ से जनजीवन प्रभावित, अब तक 23 लोगों ने गंवाई जान; 133 शिविरों में लोगों ने ली शरण
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited