इन 7 हसीनाओं ने शादी के बाद भी करियर में नहीं आने दी आंच, परिवार-बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुए बनीं सुपरमॉम

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस को काम नहीं मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड की कई ऐसी हसीनाएं हैं जिन्होंने शादी के बाद अपने करियर को ताक पर नहीं रखा। इस लिस्ट में करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक का नाम शामिल है।

परिवार के लिए इन हसीनाओं ने अपने करियर को नहीं रखा ताक पर
01 / 08

परिवार के लिए इन हसीनाओं ने अपने करियर को नहीं रखा ताक पर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद एक्ट्रेसेस को काम नहीं मिलता है। इस वजह से एक्ट्रेसेस अपनी करियर के पीक पर शादी करने से बचती थी। लेकिन आज के समय में इंडस्ट्री का ऐसा हाल नहीं है। करीना कपूर ने हाल ही में अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया है कि मुझे करियर के पीक पर लोगों ने शादी करने से मना किया था। लेकिन मुझे शादी के बाद भी काम मिला। आज हम आपको बॉलीवुड के उन सितारों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने शादी के बाद भी अपने करियर पर आंच नहीं आने दी।और पढ़ें

करीना कपूर
02 / 08

करीना कपूर

करीना कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में कहा है कि लोगों ने मुझे करियर के पीक पर शादी करने से मना किया था। लेकिन मैं आपसे कहना चाहती हूं कि मुझे शादी के बाद भी बहुत काम मिला है।

प्रियंका चोपड़ा
03 / 08

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद भी काम से ब्रेक नहीं लिया। एक्ट्रेस परिवार के साथ-साथ अपनी वर्क लाइफ को भी बैलेंस करती हैं।

आलिया भट्ट
04 / 08

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट शादी के बाद भी इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी काम किया था।

काजोल
05 / 08

काजोल

काजोल ने शादी के बाद भी अपने काम से ब्रेक नहीं लिया है। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में कहा था कि परिवार ने हमेशा सपोर्ट किया है।

ऐश्वर्या राय
06 / 08

ऐश्वर्या राय

ऐश्वर्या राय ने शादी के बाद भी अपने काम से ब्रेक ले लिया है। एक्ट्रेस ने बेटी के जन्म के बाद कुछ समय के लिए काम से ब्रेक लिया था। एक्ट्रेस ने फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया है।

करिश्मा कपूर
07 / 08

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर ने शादी के बाद इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया था। एक्ट्रेस ने अब फिर से इंडस्ट्री में काम करना शुरू कर दिया था।

मलाइका अरोड़ा
08 / 08

मलाइका अरोड़ा

शादी के बाद भी मलाइका अरोड़ा ने इंडस्ट्री में खूब काम किया। एक्ट्रेस ने काम के साथ-साथ परिवार और बेटे की जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited