कपूर खानदान की वो बदनसीब बेटी जिसकी शादी में पानी की तरह बहाया था पैसा, किस्मत ऐसी की ब्याह होते ही सास ने उठाया हाथ पति ने किया नीलाम
कपूर परिवार की सबसे बड़ी और लाडली बेटी की शादी में पूरे परिवार ने पानी की तरह पैसा बहाया था। इस शादी में बॉलीवुड के सभी स्टार्स को न्योता दिया गया था। जितनी धूमधाम से यह शादी हुई उतनी परेशानी भरी उसकी जिंदगी बनती चली गई। आइए आपको सुनाते हैं ये कहानी

कपूर परिवार की बदनसीब बेटी
आज हम कपूर परिवार की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर के बारे में बात करने जा रहे हैं। जितनी खूबसूरत और पॉपुलर करिश्मा कपूर थी उतनी ही भयानक उनकी शादी थी। करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से साल 2003 में शादी की थी। इस शानदार शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। लेकिन कुछ ही सालों में संजय कपूर की ऐसी असलियत सामने आई कि हर कोई हैरान हो गया। बहुत कुछ सहने के बाद करिश्मा कपूर को अपना रिश्ता तोड़ना पड़ा और अकेले रहने का फैसला किया।

धूमधाम से हुई थी करिश्मा कपूर की शादी
कपूर खानदान की बड़ी बेटी करिश्मा कपूर की शादी बहुत ही धूमधड़ाके के साथ हुई थी। करिश्मा की शादी में बॉलीवुड इंडस्ट्री का हर सितारा इसमें शामिल हुआ था। करिश्मा संजय के साथ बेहद खुश नजर आई थी।

पानी की तरह बहाया था पैसा
करिश्मा कपूर के पिता और अभिनेता रणधीर कपूर ने अपनी बेटी की शादी में पानी की तरह पैसा बहाया था। करिश्मा के करोड़ों के लहंगे से लेकर मेहमानों के स्वागत तक हर चीज को बेहद आलीशान रखा गया था। उस समय पर यह बॉलीवुड की सबसे आलीशान शादी कही जाति थी।

बधाई देने आया था पूरा बॉलीवुड
करिश्मा कपूर की शादी में पूरा बॉलीवुड शामिल हुआ था। शत्रुघ्न सिन्हा, श्रीदेवी, अक्षय कुमार, तब्बू, गोविंदा , शाहरुख खान जैसे स्टार्स ने जोड़े को आशीर्वाद दिया था। बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर करिश्मा की खुशी सातवें आसमान पर थी।

शादी बनी बुरा सपना
करिश्मा कपूर जितनी खुश अपनी शादी पर थी उतनी ही परेशान वह शादी के बाद हुई। शादी के कुछ दिन बाद ही करिश्मा कपूर को अपने ससुराल में परेशानी होने लगी थी। अभिनेत्री ने बड़ी मुश्किलों से एक-एक दिन काटा था।

हनीमून पर हुआ बड़ा खुलासा
करिश्मा कपूर ने शादी के कुछ साल बाद यह खुलासा किया था कि संजय कपूर ने उनके साथ मार-पीट की यहाँ तक कि करिश्मा ने यह बयान दिया था कि संजय उन्हें अपने दोस्तों के साथ सोने के लिए कहते थे। और उसके पैसे लेने की बात करते थे।

दो बच्चों के बाद लिया तलाक
करिश्मा कपूर ने जैसे-तैसे अपनी शादी को बचाने की कोशिश की थी लेकिन बात नहीं बनी। जब वह प्रेग्नेंट थी तो उनकी सास ने बुरा व्यवहार तक किया था और करिश्मा को मारा भी था। एक बेटा और बेटी होने के बाद करिश्मा ने 2016 में संजय कपूर से तलाक ले लिया।
ये है कानपुर का गोवा, नजारा देख झूम उठेगा दिल
Jul 3, 2025

टेस्ट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप-7 भारतीय, किस पायदान पर पहुंचे गिल

ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी का सबब बना 38 वर्षीय खिलाड़ी, वेस्टइंडीज के सामने कटाई नाक

12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी

अंडर -19 के इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जल्द हो सकती है एंट्री

10 दिन दक्षिण भारत घूमेंगे आप, तिरुपति से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन, देखें IRCTC का ये शानदार टूर पैकेज

सुबह खाली पेट चबाकर खा लें इस पेड़ के पत्ते, सेहत को मिलेंगे 4 गजब के फायदे

अमेरिकी संसद में ट्रंप की बड़ी जीत, विपक्ष को मात दे पास कराया 'वन बिग ब्यूटीफुल बिल'

पुतिन की बड़ी चाल! अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश बन रूस

'नीरज चोपड़ा क्लासिक' के आगाज से पहले नीरज ने बताया क्या है खेल का सबसे कठिन हिस्सा

Wibledon 2025: विंबलडन के तीसरे दौर में पहुंचते ही नोवाक जोकोविच ने तोड़ा रोजर फेडेरर का रिकॉर्ड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited