6 मर्दों का दिल तोड़कर Karisma Kapoor ने की थी Sunjay Kapur संग शादी, 13 साल बाद तलाक लेकर अकेले गुजार रही हैं जिंदगी

Karisma Kapoor Affairs List: अजय देवगन से लेकर सलमान खान सहित बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के दिल को तोड़कर करिश्मा कपूर ने बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी की थी। हालांकि ये शादी भी ज्यादा सालों तक टिक नहीं पाई और दोनों का तलाक हो गया।

01 / 07
Share

इन एक्टर्स संग दिल लगा बैठी थीं करिश्मा कपूर

Karisma Kapoor Affairs List: 90 के दशक की जानी-मानी एक्ट्रेस करिश्मा कपूर एक समय करोड़ों फैन्स के दिलों की धड़कन रही हैं। इस समय भले ही करिश्मा कपूर बहुत ज्यादा एक्टिव नहीं लेकिन अपने समय में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। करिश्मा कपूर आज 50 साल की हो गई हैं। प्रोफेशनल करियर के साथ-साथ करिश्मा कपूर की लव-लाइफ भी खूब चर्चा रही है। अजय देवगन से लेकर सलमान खान सहित करिश्मा कपूर का नाम एक्टर्स संग जुड़ा था। 2003 में करिश्मा ने बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी और 13 साल उनका तलाक भी हो गया था। आइए करिश्मा की अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...

02 / 07
Share

अजय देवगन

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा कपूर ने 90 के दशक में अजय देवगन को डेट किया था। हालांकि इन दोनों के अलग होने का कारण आज तक सामने नहीं आया है।

03 / 07
Share

सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी के साथ फिल्में करते-करते करिश्मा कपूर उनके साथ दिल लगा बैठी थीं। हालांकि इन खबरों पर दोनों ने कभी चुप्पी नहीं तोड़ी है।

04 / 07
Share

गोविंदा

90 के दशक की फिल्मों में अगर करिश्मा कपूर और गोविंदा की कास्टिंग होती थी तो फिल्में को लोग सुपरहिट बोलने लगते थे। कई फिल्मों में काम करते हुए गोविंदा का अफेयर करिश्मा संग शुरू हो गया था।

05 / 07
Share

सलमान खान

सलमान खान और करिश्मा कपूर के रिश्ते में होने की खूब चर्चा हुई थी। हालांकि सलमान खान और करिश्मा कपूर ने रिलेशनशिप में होने को लेकर कभी बयान नहीं दिया।

06 / 07
Share

अभिषेक बच्चन

कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि अभिषेक बच्चन और करिश्मा कपूर की सगाई हो गई थी। हालांकि किसी कारण की वजह से ये सगाई टूट गई थी।

07 / 07
Share

2003 में संजय कपूर को चुना हमसफर

साल 2003 में करिश्मा कपूर ने कई एक्टर्स संग दिल लगाने के बाद बिजनेसमैन संजय कपूर संग शादी की। शादी के 13 साल बाद यानी 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर का तलाक हो गया। अब करिश्मा अकेले ही बच्चों की परवरिश कर रही हैं।