Khatron Ke Khiladi 14: खतरों से खेलने में सूखी इन सितारों की जान, मुंह मांगे पैसे मिलने पर भी ठुकराया रोहित का शो
Stars Rejected Khatron Ke Khiladi: 'खतरों के खिलाड़ी' के लिए कई सितारों को अप्रोच किया जा चुका है। लेकिन कई सितारे ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने मुंह-मांगे पैसे मिलने के बाद भी इसे ठुकरा दिया। इस लिस्ट में अंकित गुप्ता से लेकर प्रियंका चाहर चौधरी तक का नाम शामिल है।


Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी का शो ठुकरा चुके हैं ये सितारे
Stars Rejected Khatron Ke Khiladi: बॉलीवुड के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी' के हर सीजन ने टीवी पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो हमेशा से ही खूब सुर्खियों में रहा है। यूं तो टीवी के कई स्टार्स ने 'खतरों के खिलाड़ी' में अपनी किस्मत आजमाई और खतरों से खेलते हुए ही सबके दिलों पर भी छा गए। लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने मुंह मांगी कीमत मिलने पर भी रोहित शेट्टी के शो को ठुकरा दिया। इस लिस्ट में अभिषेक कुमार से लेकर अंकित गुप्ता तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-


अभिषेक कुमार (Abhishek Kumar)
अभिषेक कुमार ने 'खतरों के खिलाड़ी 14' को रिजेक्ट कर दिया है। उनका कहना है कि उन्हें कई फोबिया हैं, ऐसे में वह रोहित शेट्टी के शो का हिस्सा नहीं बन सकते।
उर्फी जावेद (Urfi Javed)
उर्फी जावेद ने शेड्यूल की कमी के कारण 'खतरों के खिलाड़ी 13' को रिजेक्ट कर दिया था। वह अबुजानी और संदीप खोसला की मॉडल बनी थीं।
अंकित गुप्ता (Ankit Gupta)
अंकित गुप्ता का नाम 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने तो आया था। लेकिन वह स्टार प्लस के एक शो के साथ कम बैक करने वाले हैं, जिससे उन्हें रोहित के शो से पीछे हटना पड़ा।
ईशा मालवीय (Isha Malviya)
ईशा मालवीय का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 14' के लिए सामने आया था। हालांकि उनका कहना है कि वह म्यूजिक और डांस पर ज्यादा ध्यान देना चाहती हैं।
शालीन भनोट (Shalin Bhanot)
'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए रोहित शेट्टी ने शालीन भनोट को भी चुना था। लेकिन उन्होंने शो करने से मना कर दिया, साथ ही रोहित शेट्टी से फिल्म का अनुरोध किया था।
प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary)
प्रियंका चाहर चौधरी को लेकर भी कहा जा रहा था कि वह 'खतरों के खिलाड़ी 13' में दिखाई देंगी। लेकिन निजी कारणों से उन्होंने रोहित का शो ठुकरा दिया।
उल्का गुप्ता (Ulka Gupta)
उल्का गुप्ता का नाम भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए सामने आया था। लेकिन बिजी शेड्यूल के कारण वह इस शो का हिस्सा नहीं बन पाईं।
एमसी स्टेन (MC Stan)
एमसी स्टेन को 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए मुंह मांगे पैसे दिये जा रहे थे। लेकिन इसके बाद भी एमसी स्टेन ने शो को ठुकरा दिया।
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)
सुंबुल तौकीर खान को भी 'खतरों के खिलाड़ी 13' के लिए मुंह-मांगी रकम दी जा रही थी। लेकिन उन्होंने दूसरे प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देने के लिए इसे ठुकरा दिया।
Kolkata Metro पर लगा अड़ंगा, हवाई अड्डा कॉरिडोर का कब पूरा होगा निर्माण; कहां कनेक्ट होगी ऑरेंज लाइन
गावस्कर ने बताया क्या हो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
हिटमैन की जीत की सेंचुरी, पीछे छूट गए प्रिंस ऑफ कोलकाता
सिल्वर स्क्रीन पर दिखेगी दादागिरी, राजकुमार बनेंगे प्रिंस ऑफ कोलकाता
Stars Spotted Today: फैन ने सरेआम की पूनम पांडे को Kiss करने की कोशिश, देवर की शादी में पति रणबीर संग पहुंचीं आलिया
शनि के कुंभ राशि में अस्त होने से इन राशि वालों पर टूटेगा दुखों का पहाड़, रहें सावधान!
Aaj Ka Panchang 22 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशा शूल, सूर्योदय और सूर्यास्त समय
Planetary Parade Feb 2025: फरवरी के आखिर में आसमान में दिखेगी 7 ग्रहों की परेड, चमक उठेगी इन राशियों की किस्मत
'केजरीवाल अच्छा काम कर रहे थे...' अन्ना हजारे ने की AAP प्रमुख की तारीफ; बताया- क्यों हारे चुनाव
'UP के हर व्यक्ति पर 36 हजार का कर्ज' बोले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा-'विकास योजनाएं सिर्फ कागजों पर'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited