होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

Kolkata Rape Murder Case: शिल्पा से लेकर करीना कपूर तक ने पीड़िता के लिए उठाई न्याय की आवाज, सरकार पर फूटा इन हसीनाओं का गुस्सा

9 अगस्त को कोलकाता के आर जी कर अस्पताल में ऑन ड्यूटी महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद देशभरा में डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जा रही है। इस घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक ने इस घटना की निंदा करते हुए पीड़िता के लिए न्याय की मांग की है।

Kolkata Rape Case इन सितारों ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग सोशल मीडिया पर जारी की नाराजगी Kolkata Rape Case इन सितारों ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग सोशल मीडिया पर जारी की नाराजगी
01 / 08
Share

Kolkata Rape Case: इन सितारों ने पीड़िता के लिए की न्याय की मांग, सोशल मीडिया पर जारी की नाराजगी

Kolkata Rape Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के परिसर में 31 साला की पीजी ट्रेनी ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। इस जघन्य अपराध ने हर किसी को हैरान कर दिया। इस घटना के बाद पीड़िता के लिए लोग इंसाफ की मांग कर रहे है। करीना कपूर, प्रीति जिंटा, कंगना रनौत,आलिया भट्ट समेत तमाम एक्ट्रेसेस ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जताई है। एक्ट्रेसेस पीड़िता के लिए न्याय की मांग की रही हैं।

रिमी सेन रिमी सेन
02 / 08
Share

रिमी सेन

रिमी सेन ने इस घटना के बाद आरोपी के लिए कड़ी सजा की मांग की है। एक्ट्रेस ने कहा कि हमारे देश में दुबई जैसे सख्त कानून की आवश्यकता है। एक्ट्रेस ने कहा, लोग सख्त कानून होने के बाद ऐसी चीजें करने से डरेंगे।

03 / 08
Share

जिनिलिया डिसूजा

जिनिलिया डिसूजा ने कहा, राक्षसों को सजा होना चाहिए। मैं सोच भी नहीं सकती हूं कि पीड़िता का परिवार किन चीजों से गुजर रहा होगा। एक महिला डॉक्टर के साथ इस तरह की चीज होना भयावह है। मेरे लिए आजादी तब होगी जब महिलाएं सुरक्षित महसूस करेंगी।

04 / 08
Share

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने पोस्ट शेयर करते हुए कहा था कि भारत में महिला सुरक्षा को प्राथमिकता कब मिलेगी। एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट में पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय देने की मांग की है।

05 / 08
Share

करीना कपूर

करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया है। एक्ट्रेस ने लिखा, 12 साल बाद वही कहानी वही विरोध। लेकिन हम अभी भी इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।

06 / 08
Share

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी ने कहा, 78 साल बाद भी भारत में महिलाओं को इंसाफ नहीं मिल रहा है। इन चीजों को बदलने के जरूरत। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

07 / 08
Share

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट ने लिखा, एक और क्रू बलात्कार। हमें ऐहसास दिलाने के लिए महिलाएं कहीं भी सुरक्षित नहीं है। भले ही निर्भया त्रासदी को एक दशक से ज्यादा का समय बीत गया है लेकिन कुछ भी नहीं बदला है।

08 / 08
Share

कंगना रनौत

कंगना रनौत ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया था। एक्ट्रेस ने कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा है।