बॉलीवुड की इन नई-नवेली जोड़ियों के दीदार के लिए तरसती हैं फैंस की नजरें, एक फोटो से काट देते हैं गदर

बॉलीवुड में इन दिनों प्यार की हवा चल रही है। कृति सेनने से लेकर अनन्या पांडे तक अपने लव रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। इन हसीनाओं की रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग तस्वीरें आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। आइए बिना देर किए बॉलीवुड के न्यू लव बर्ड्स के बारे में जानते हैं।

01 / 08
Share

​बॉलीवुड के इन नए लवबर्ड्स ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फैंस चाहते हैं चट मंगनी पट ब्याह

नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला ने हाल ही में सगाई कर ली है। दोनों की सगाई की तस्वीरें सोशल मीडिया पर बवाल मचा रही है। फैंस अब बॉलीवुड के इन कपल्स की शादी देखना चाहते हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर हुमा कुरैशी का नाम शामिल है। इन दिनों ये हसीनाएं अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड के ये नए लवबर्ड्स सुर्खियों में हैं। इन कपल्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही बवाल मचा देती है।

02 / 08
Share

तृप्ति डिमरी और सैम मर्चेंट

तृपित डिमरी और सैम मर्चेंट अक्सर डिनर और मूवी सेट पर साथ में नजर आते हैं। दोनों अपने लाइफ के नए फेज को जमकर एन्जॉय कर रहे हैं।

03 / 08
Share

अनन्या पांडे और वॉकर ब्लैंको

अनन्या पांडे पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के डेट कर रही हैं। अनन्या और वॉकर अनंत अंबानी की शादी में भी साथ में नजर आए थे। एक्ट्रेस ने वॉकर को अपने पेरेंट्स से भी मिलवाया था।

04 / 08
Share

तारा सुतारिया और अरुणोदय सिंह

तारा और अरुणोदय पिछले एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने अपने रिलेशनशिप को सीक्रेट रखा है। अरुणोदय से पहले तारा ने आदर जैन को डेट किया था।

05 / 08
Share

कृति सेनन और कबीर बहिया

कृति और कबीर बहिया के रिलेशनशिप की खबरें सुर्खियों में छाई हुई है। कपल के ग्रीस वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी। एक्ट्रेस ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया था।

06 / 08
Share

खुशी कपूर और वेदांग रैना

खुशी और वेदांग एक-दूसरे को पहली फिल्म द आर्चीज से डेट कर रहे हैं। कपल साथ में अंबानी की पार्टी में भी नजर आए थे। हालांकि कपल ने अपने रिलेशनशिप को अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है।

07 / 08
Share

सुहाना और अगस्त्य

सुहाना और अगस्त्य के डेटिंग की खबरें काफी सुर्खियों में है। दोनों साथ में डिनर डेट पर स्पॉट होते हैं। लेकिन दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कभी कोई कमेंट नहीं किया है।

08 / 08
Share

हुमा कुरैशी और रचित सिंह

हुमा कुरैशी एक्टिंग कोच रचित सिंह को डेट कर रही हैं। सोनाक्षी की शादी में दोनों साथ में नजर आए थे। कपल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।