9 साल छोटे अमीरजादे Kabir Bahia को डेट कर रही है Kriti Sanon, धोनी और साक्षी के साथ खास है रिश्ता
इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का नाम कबीर बहिया के साथ खूब जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियो के बाद कहा जा रहा है कि कृति अपने से नौ साल छोटे लड़के को डेट कर रही है। आइए आपको बताते हैं कौन है कबीर जिसे डेट कर रही है कृति

कौन है कबीर बहिया
इन दिनों बॉलीवुड में एक खबर आग की तरह फैल रही है। वो यह है कि कृति सेनन यूके के अमीरजादे कबीर बहिया को डेट कर रही है। कबीर और कृति को कई बार साथ में देखा गया है। जिसके बाद ये बात खूब वायरल हो रही है कि कृति और कबीर साथ में हैं। वहीं उनके सोशल मीडिया पर कबीर के साथ एमएस धोनी और साक्षी धोनी के साथ देखा गया है। आइए आपको बताते हैं कौन है कबीर बहिया क्या करते हैं।

यूके के बिजनेसमेन
कबीर बहिया अमीर खानदान से आते हैं उनके पिता का लंदन में ट्रैवल का बिजनेस है। जिसमें कबीर इसके को फाउन्डर है। कबीर की नेट वर्थ करीब 45 करोड़ है।

कृति सेनन के साथ जुड़ा नाम
कबीर बहिया का नाम अभिनेत्री कृति सेनन के साथ जोड़ा जा रहा है। कबीर और कृति को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। वहीं अब कृति के जन्मदिन पर दोनों को साथ घूमते हुए देखा गया था। जिसके बाद से चर्चा तेज हो रही है कि कृति कबीर को डेट कर रही है।

साक्षी के कजिन
कबीर बहिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर आप नजर डालेंगे तो वहाँ अधिकतर तस्वीरें क्रिकेट के बादशाह एमएस धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि वह साक्षी धोनी के कजिन हैं।

9 साल छोटे
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो कबीर कृति से 9 साल छोटे हैं। कृति जहां 34 साल की है और कबीर 25 साल के हैं। दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई है। इस साल होली पार्टी में भी कृति-कबीर और नूपुर को साथ देखा गया था।

पार्टी लवर हैं कबीर
कबीर बहिया पार्टी लवर हैं। वह अक्सर अपने दोस्तों और एम एस धोनी के साथ पार्टी करते नजर आते हैं। कबीर को तस्वीर में देख सकते हैं कि वह अपने जीजू एमएस धोनी के साथ नजर आ रहे हैं।

हार्दिक पाण्ड्या की शादी में
कबीर बहिया हार्दिक पाण्ड्य और नताशा की शादी में भी नजर आए थे। वह खुद एक क्रिकेट लवर हैं और बाकी सभी खिलाड़ियों से उनकी अच्छी दोस्ती है। कबीर लंदन में रहते हैं।

Santa Banta Jokes: संता ने जब एक लड़की से चाय के लिए पूछा... जवाब सुन पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे आप, यहां पढ़ें संता-बंता के मजेदार चुटकुले

बचपन में ऋतिक रोशन का जुड़वा भाई लगता था ये सुपरस्टार, अब फिल्मी दुनिया को अलविदा बोल विदेश में गुजार रहा समय

किस ग्रह के पास हैं कितने चांद, जानें किसका चंद्रमा सबसे बड़ा

पहले ही मैच में इतिहास रच देगा यह खिलाड़ी, विराट, धोनी सब छूट जाएंगे पीछे

Top 7 TV Gossips: होली पार्टी के बाद अंकिता लोखंडे हुईं टल्ली! GHKKPM के बाद इस शो में दिखेंगे हितेश भारद्वाज

मथुरा में होली के मौके पर हिंसा, जबरन रंग लगाने पर हुआ पथराव; 10 घायल, 9 आरोपी गिरफ्तार

Muslims in India: 'भारत में मुसलमान सुरक्षित...' बोले ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के प्रमुख मौलाना शहाबुद्दीन

शरद पवार ने आखिर क्यों पीएम मोदी का आभार जताया? साथ ही कर दिया ये आग्रह; जानें पूरी बात

Rohit Sharma Test Captaincy: बीच आईपीएल में तय होगा रोहित की टेस्ट कप्तानी का भविष्य

SSC GD Constable Result 2025: एसएससी जीडी कांस्टेबल रिजल्ट का इंतजार, जानें पास होने के लिए चाहिए कितने नंबर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited