विजयता पंडित पर न आया होता कुमार गौरव का दिल तो रणबीर कपूर के होते फूफा!! सगाई के बाद भी लड़ाते थे इश्क के पेंच

Kumar Gaurav Vijeta Pandit love story: 80 के दशक की जानी-मानी अदाकारा विजयता पंडित ने मीडिया से बात करते हुए अपने और कुमार गौरव के रिश्ते के बारे में कई खुलासे किए हैं। विजयता पंडित ने यह भी बताया है कि कुमार गौरव के पिता राजेन्द्र कुमार उनके रिश्ते के खिलाफ थे, जिस कारण दोनों कभी भी एक न हो सके।

01 / 07
Share

विजयता पंडित की वजह से टूटी रीमा जैन-कुमार गौरव की सगाई? या हकीकत है कुछ और

Kumar Gaurav Vijeta Pandit love story: 80 के दशक में फिल्म लव स्टोरी से बॉलीवुड में एंट्री करने वाले कुमार गौरव रातों-रात चर्चा में आ गए थे। उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर इतनी बड़ी हिट रही थी कि लोग उनकी तुलना राजेश खन्ना से करने लगे थे। कुमार गौरव के साथ फिल्म लव स्टोरी में विजयता पंडित दिखी थीं। फिल्म रिलीज के साथ ही दोनों के अफेयर की खबरों ने लोगों के बीच में काफी खलबली मचाई थी। माना जा रहा था कि ये कपल शादी जरूर करेगा लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आइए आपको विजयता पंडित और कुमार गौरव के अफेयर के बारे में कुछ रोचक बातें बताते हैं और यह भी जानते हैं कि क्या कुमार गौरव और रीमा जैन की सगाई विजयता पंडित की वजह से टूटी थी?

02 / 07
Share

लव स्टोरी 2050 में साथ दिखे थे कुमार गौरव-विजयता पंडित

राजेंद्र कुमार ने फिल्म लव स्टोरी 2050 से अपने बेटे कुमार गौरव को लॉन्च करने का मन बनाया था। इस फिल्म के लिए उन्होंने विजयता पंडित को साइन किया। फिल्म के दौरान ये दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए और फिर इन्हें प्यार हो गया। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही इनके बीच प्यार का फूल खिल गया था, जिसके बारे में लोगों को धीरे-धीरे पता चल ही गया था।

03 / 07
Share

कुमार गौरव-विजयता पंडित के इश्क के खिलाफ थे राजेंद्र कुमार

जब राजेन्द्र कुमार को कुमार गौरव-विजयता पंडित के इश्क के बारे में पता चला तो वो काफी नाराज हुए। राजेन्द्र कुमार नहीं चाहते थे कि उनका बेटा करियर की शुरूआत में प्यार के चक्कर में पड़े। इसके साथ-साथ वो कुमार गौरव की शादी एक बड़े खानदान में कराना चाहते थे, जिस कारण भी वो विजयता को स्वीकार नहीं कर पा रहे थे।

04 / 07
Share

विजयता पंडित को भी थी कुमार गौरव से मोहब्बत

विजयता पंडित के अनुसार वो भी कुमार गौरव को काफी पसंद करती थीं क्योंकि वो बहुत हैंडसम थे। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि कुमार गौरव उनके घर पर अक्सर आया करते थे लेकिन वो उनके घर नहीं जाती थीं।

05 / 07
Share

रीमा कपूर से कर दी गई कुमार गौरव की सगाई

कुमार गौरव के प्यार के बारे में जैसे ही राजेन्द्र कुमार को पता चला, उन्होंने राज कपूर की बेटी रीमा कपूर से उनकी सगाई कर दी। उस वक्त इस सगाई की काफी चर्चा हुई थी। हालांकि कुमार गौरव इस सगाई से खुश नहीं थे और वो विजयता पंडित से लगातार मिलते रहते थे। विजयता पंडित से वो सगाई के बाद भी शादी के वादे करते थे।

06 / 07
Share

विजयता पंडित को माना जाता है कुमार गौरव की सगाई टूटने का कारण

कुमार गौरव और रीमा कपूर की सगाई कुछ समय के बाद टूट गई। कई लोगों का मानना है कि यह सगाई विजयता पंडित की वजह से टूटी थी। क्योंकि कुमार गौरव को विजयता से प्यार था और वो सगाई के बाद भी उनसे मिलते थे जिस कारण रीमा का रिश्ता उनसे टूट गया और उनकी शादी दूसरी जगह कर दी गई। हालांकि विजयता पंडित खुद को सगाई टूटने का कारण नहीं मानती हैं।

07 / 07
Share

संजय दत्त की बहन से की कुमार गौरव ने शादी

जब कुमार गौरव के सिर से विजयता पंडित का भूत उतर गया और रीमा के साथ उनकी सगाई टूट गई तो उन्होंने सुनील दत्त की बेटी से शादी की। सुनील दत्त और राजेन्द्र कुमार काफी अच्छे दोस्त होते थे, जिस दोस्ती को इन दोनों ने मिलकर रिश्तेदारी में बदल दिया। कुमार गौरव का करियर भले ही अच्छा न चला हो लेकिन उनकी शादी हमेशा मजबूत रही।