TV की इन 7 हसीनाओं को एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, जिंदगी भर के लिए लगा दामन पर दाग

TV Actresses Went Jail Including Roopa Ganguly: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्हें उनकी एक गलती के कारण जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस लिस्ट में 'महाभारत' की रूपा गांगुली से लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मुनमुन दत्ता तक शामिल हैं।

जेल की हवा खा चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं
01 / 08

जेल की हवा खा चुकी हैं टीवी की ये हसीनाएं

TV Actresses Went Jail Including Roopa Ganguly: किसी भी इंसान के लिए एक बार जेल जाना उसके दामन पर हमेशा के लिए दाग लगा सकता है। ऐसा ही कुछ हमारी टीवी की कई हसीनाओं के साथ भी हुआ था। जिन्हें अपनी एक गलती के कारण जेल की हवा खानी पड़ी थी। इस लिस्ट में 'महाभारत' की रूपा गांगुली से लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की मुनमुन दत्ता तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर, जिन्हें जेल तक जाना पड़ा था।और पढ़ें

मोनिका बेदी Monica Bedi
02 / 08

मोनिका बेदी (Monica Bedi)

मोनिका बेदी को अबु सलेम संग कनेक्शन के कारण जेल की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल, वह अबु सलेम संग नकली दस्तावेज बनवाकर पुर्तगाल पहुंच गई थीं। वहां पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया, जिससे कई सालों तक मोनिका को जेल में बिताने पड़े ते।

इंदू वर्मा Indu Varma
03 / 08

इंदू वर्मा (Indu Varma)

'एक हजारों में मेरी बहना है' एक्ट्रेस इंदू वर्मा को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। वह धोखाधड़ी के मामले में करीब तीन साल तक जेल में रही थीं। बता दें कि इंदू को आखिरी बार 'एक हजारों में मेरी बहना है' में ही देखा गया था।

श्रुति उल्फत Shruti Ulfat
04 / 08

श्रुति उल्फत (Shruti Ulfat)

एक्ट्रेस श्रुति उल्फत को अपनी एक गलती के कारण 7 दिनों तक जेल में रहना पड़ा था। दरअसल, श्रुति उल्फत अपने एक वीडियो में कोबरा सांप पकड़कर पोज देती नजर आई थीं। जबकि ये चीजें अपराध की श्रेणी में आती हैं।

अलका कौशल Alka Kaushal
05 / 08

अलका कौशल (Alka Kaushal)

टीवी एक्ट्रेस अलका कौशल को भी जेल की हवा खानी पड़ी थी। उन्होंने किसी से एक सीरियल बनाने के लिए लाखों रुपये उधार लिये थे। लेकिन जब उस पैसे को लौटाने की बारी आई तो अलका ने शख्स को चेक दिये। लेकिन बैंक में जमा करने पर चेक बाउंस हो गए।

रूपा गांगुली Roopa Ganguly
06 / 08

रूपा गांगुली (Roopa Ganguly)

एक्ट्रेस रूपा गांगुली को पुलिस स्टेशन परिसर में धरना देने के लिए गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, मामला सड़क दुर्घटना से जुड़ा है, जिसमें स्कूल के एक बच्चे की मौत हो गई। मामले में पुलिस की कार्रवाई न होने पर रूपा गांगुली ने धरना दिया।

श्वेता बसु प्रसाद Shweta Basu Prasad
07 / 08

श्वेता बसु प्रसाद (Shweta Basu Prasad)

'चंद्रनंदिनी' एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद को सेक्स स्कैंडल के कारण जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा था। श्वेता बसु प्रसाद को हैदराबाद पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया था, जिसके बाद वह 2 महीने तक रिमांड पर रही थीं।

मुनमुन दत्ता Munmun Dutta
08 / 08

मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)

एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता ने अपने एक वीडियो में अनुसूचित जाति के लिए विवादित शब्द का प्रयोग किया था। उनकी इस बात पर जमकर हंगामा हुआ था, साथ ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी किया था। मुनमुन दत्ता को कुछ ही घंटों बाद बेल मिल गई थी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited