Mira Rajput के एक्स बॉयफ्रेंड Aditya Lal ने रचाई लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड संग शादी, शेयर की खूबसूरत PICS

Aditya Lal-Navya Wedding Pics: बॉलीवुड एक्टर आदित्य लाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नव्या के साथ शादी रचा ली है। नव्या और आदित्य लाल काफी लम्बे वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, जिसके बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। आइए आपको आदित्य लाल की लेटेस्ट फोटोज दिखाते हैं...

01 / 06
Share

गुमराह एक्टर आदित्य लाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नव्या के साथ लिए 7 फेरे

Aditya Lal-Navya Wedding Pics: फिल्म गुमराह में नजर आए कलाकार आदित्य लाल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नव्या के साथ शादी रचा ली है। आदित्य और नव्या ने 18 फरवरी के दिन 7 फेरे लिए थे। इनकी शादी में चुनिंदा लोग ही शामिल हुए थे। आदित्य और नव्या ने अपनी शादी को एन्जॉय करने के लिए मीडिया को इससे दूर रखा था। आइए आपको आदित्य और नव्या की वेडिंग फोटोज दिखाते हैं...

02 / 06
Share

Aditya Lal ने परिवारवालों के सामने रचाई नव्या संग शादी

आदित्य लाल ने अपने परिवारवालों के सामने नव्या संग शादी रचाई थी। इनकी शादी में ग्लैमर इंडस्ट्री से जुड़े बड़े सितारे शामिल नहीं हुए थे।

03 / 06
Share

सामने आईं आदित्य-नव्या की वेडिंग फोटोज

आदित्य लाल और नव्या की वेडिंग फोटोज फैंस के बीच आ चुकी हैं। इन फोटोज में दोनों काफी खूबसूरत लग रहे हैं। आदित्य और नव्या एक-दूसरे को काफी वक्त से डेट कर रहे थे।

04 / 06
Share

नव्या को 2 सालों से डेट कर रहे थे आदित्य

आदित्य लाल पत्नी नव्या को 2 सालों से डेट कर रहे थे। लम्बे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद इन्होंने शादी करने का फैसला लिया। घरवालों ने इनके रिश्ते को स्वीकार किया और इन्होंने 18 फरवरी को 7 फेरे ले लिए।

05 / 06
Share

मीरा राजपूत को कर चुके हैं डेट

आदित्य लाल नव्या को डेट करने से पहले मीरा राजपूत के साथ रिलेशन में थे। आदित्य और मीरा का रिश्ता कुछ वक्त तक चला, जिसके बाद ये दोनों अलग हो गए।

06 / 06
Share

शाहिद कपूर संग शादी कर चुकी हैं मीरा राजपूत

आदित्य लाल से ब्रेकअप करने के बाद मीरा राजपूत ने शाहिद कपूर के साथ शादी रचाई थी। शाहिद और मीरा के दो बच्चे भी हैं। मीरा शाहिद के साथ खुशी-खुशी जिंदगी बिता रही हैं।