PICS Nia Sharma : 34वें जन्मदिन पर सफेद गुलाब जैसी खिली Nia Sharma, दोस्तों की टोली ने हाउस पार्टी में मिलकर मचाई धमाचौकड़ी

Nia Sharma Birthday Pics: टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने बीती रात अपना 34वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की रात को निया ने मस्ती करते हुए एन्जॉय किया और फैंस के साथ तस्वीरें साझा की। निया शर्मा की बर्थडे ड्रेस पर फैंस का दिल आ गया। स्टार्स की टोली ने मिलकर निया के जन्मदिन को खास बना दिया।यहाँ देखें तस्वीरें

निया शर्मा का शानदार जन्मदिन
01 / 07

निया शर्मा का शानदार जन्मदिन

टीवी की नागिन और सुहागन चुड़ैल अभिनेत्री निया शर्मा 34 साल की हो गई है। बेशक उनकी खूबसूरती देखकर पता नहीं लगाया जा सकता कि वह उम्र के 30वें पड़ाव में जा चुकी हैं। निया आज भी वहीं 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो जैसी ही नजर आती है। खैर अभिनेत्री ने बीती रात अपना जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाया। निया ने जन्मदिन की तस्वीरों से फैंस के दिल को गुलजार कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें। और पढ़ें

निया शर्मा ने मनाया जन्मदिन
02 / 07

निया शर्मा ने मनाया जन्मदिन

निया शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। टीवी की सबसे हॉट अभिनेत्री निया शर्मा ने जन्मदिन पर खूब मजे किए और इसकी गवाह निया की तस्वीरें हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि ये जन्मदिन कुछ खास रहा होगा।

निया की खूबसूरत ड्रेस
03 / 07

निया की खूबसूरत ड्रेस

निया शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी एक नहीं बल्कि दो तीन बार की। तस्वीरों में देख सकते हैं निया ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट ड्रेस पहनी थी जिसपर गुलाब बने हुए थे। निया इस ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी। उन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता कि वह 34 साल की हो गई हैं।

निया का बर्थ्डै केक
04 / 07

निया का बर्थ्डै केक

देख सकते हैं कि निया शर्मा ने अपनी जन्मदिन पर खूब सारे केक काटे। ये ब्लैक डॉल वाला केक बहुत क्यूट लग रहा है। टेबल पर देख सकते हैं कि निया के लिए ढेरों केक लाए गए।

दोस्तों की टोली
05 / 07

दोस्तों की टोली

निया शर्मा की पार्टी में दोस्तों की टोली मस्ती करती नजर आई। तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे अली गोनी, रवि दुबे, ऋत्विक धनजनानी, अर्जुन बिजलानी, जैस्मिन भसीन समेत टीवी की कई नामी कलाकार शामिल हुए। देखकर पता चलता है निया के जन्मदिन पर सबने खूब मस्ती की होगी।

प्यारी सी सजावट
06 / 07

प्यारी सी सजावट

सजावट के बिना कोई भी जन्मदिन अधूरा रहता है। अगर सजावट न हो तो जन्मदिन की पार्टी फीकी लगती है। निया के जन्मदिन पर सजावट की कोई कमी नहीं थी। घर को एकदम पार्टी मोड़ में सजाया गया था।

भाई ने दिया सरप्राइज
07 / 07

भाई ने दिया सरप्राइज

निया ने जन्मदिन की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ये बेस्ट जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि मेरे भाई ने ये सरप्राइज दिया है। वह बेस्ट भाई है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited