PICS Nia Sharma : 34वें जन्मदिन पर सफेद गुलाब जैसी खिली Nia Sharma, दोस्तों की टोली ने हाउस पार्टी में मिलकर मचाई धमाचौकड़ी

Nia Sharma Birthday Pics: टीवी अभिनेत्री निया शर्मा ने बीती रात अपना 34वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन की रात को निया ने मस्ती करते हुए एन्जॉय किया और फैंस के साथ तस्वीरें साझा की। निया शर्मा की बर्थडे ड्रेस पर फैंस का दिल आ गया। स्टार्स की टोली ने मिलकर निया के जन्मदिन को खास बना दिया।यहाँ देखें तस्वीरें

01 / 07
Share

निया शर्मा का शानदार जन्मदिन

टीवी की नागिन और सुहागन चुड़ैल अभिनेत्री निया शर्मा 34 साल की हो गई है। बेशक उनकी खूबसूरती देखकर पता नहीं लगाया जा सकता कि वह उम्र के 30वें पड़ाव में जा चुकी हैं। निया आज भी वहीं 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो जैसी ही नजर आती है। खैर अभिनेत्री ने बीती रात अपना जन्मदिन बेहद शानदार तरीके से मनाया। निया ने जन्मदिन की तस्वीरों से फैंस के दिल को गुलजार कर दिया है। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें।

02 / 07
Share

निया शर्मा ने मनाया जन्मदिन

निया शर्मा ने अपना 34वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। टीवी की सबसे हॉट अभिनेत्री निया शर्मा ने जन्मदिन पर खूब मजे किए और इसकी गवाह निया की तस्वीरें हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि ये जन्मदिन कुछ खास रहा होगा।

03 / 07
Share

निया की खूबसूरत ड्रेस

निया शर्मा ने अपने जन्मदिन की पार्टी एक नहीं बल्कि दो तीन बार की। तस्वीरों में देख सकते हैं निया ने अपने जन्मदिन पर व्हाइट ड्रेस पहनी थी जिसपर गुलाब बने हुए थे। निया इस ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही थी। उन्हें देखकर कोई नहीं बता सकता कि वह 34 साल की हो गई हैं।

04 / 07
Share

निया का बर्थ्डै केक

देख सकते हैं कि निया शर्मा ने अपनी जन्मदिन पर खूब सारे केक काटे। ये ब्लैक डॉल वाला केक बहुत क्यूट लग रहा है। टेबल पर देख सकते हैं कि निया के लिए ढेरों केक लाए गए।

05 / 07
Share

दोस्तों की टोली

निया शर्मा की पार्टी में दोस्तों की टोली मस्ती करती नजर आई। तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे अली गोनी, रवि दुबे, ऋत्विक धनजनानी, अर्जुन बिजलानी, जैस्मिन भसीन समेत टीवी की कई नामी कलाकार शामिल हुए। देखकर पता चलता है निया के जन्मदिन पर सबने खूब मस्ती की होगी।

06 / 07
Share

प्यारी सी सजावट

सजावट के बिना कोई भी जन्मदिन अधूरा रहता है। अगर सजावट न हो तो जन्मदिन की पार्टी फीकी लगती है। निया के जन्मदिन पर सजावट की कोई कमी नहीं थी। घर को एकदम पार्टी मोड़ में सजाया गया था।

07 / 07
Share

भाई ने दिया सरप्राइज

निया ने जन्मदिन की पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि ये बेस्ट जन्मदिन था। उन्होंने बताया कि मेरे भाई ने ये सरप्राइज दिया है। वह बेस्ट भाई है।