Ormax Most popular south Actresses: श्रीवल्ली को पीछे कर इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी, रामायण की सीता भी है लिस्ट में शामिल

वही आज हम आपको साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये लिस्ट ऑरमैक्स मीडिया ने X हैंडल पर जारी की है। इन साउथ (तेलुगु) की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में साउथ की बेस्ट टॉप 10 एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।

01 / 10
Share

Ormax Most popular south Actresses: श्रीवल्ली को पीछे कर इस एक्ट्रेस ने मारी बाजी

बॉलीवुड के साथ-साथ फैंस साउथ की फिल्मे भी देखना आजकल लोग बहुत पसंद करते हैं। साउथ में आने वाले समय में घमाकेदार फिल्मे रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कल्कि का है। इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। वही आज हम आपको साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे जिन्हे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ये लिस्ट ऑरमैक्स मीडिया ने X हैंडल पर जारी की है। इन साउथ (तेलुगु) की टॉप 10 एक्ट्रेसेस की लिस्ट में साउथ की बेस्ट टॉप 10 एक्ट्रेस के नाम शामिल हैं।

02 / 10
Share

​सामंथा रूथ प्रभु ​

इस लिस्ट में पहला नंबर सामंथा रूथ प्रभु का है। सामंथा इंडस्ट्री की हाईपेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। सामंथा भी साउथ के साथ बॉलीवुड में नजर आ चुकी है। सामंथा की भी काफी ज्यादा फैन फॉलोइंग है। बता दें पिछली बार सामंथा रूथ प्रभु तीसरे नंबर पर थी।

03 / 10
Share

​काजल अग्रवाल​

एक्ट्रेस काजल अग्रवाल लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड से लेकर साउथ में भी अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल लिया है। बता दें इस लिस्ट में काजल अग्रवाल का नाम दूसरे नंबर पर है।

04 / 10
Share

​अनुष्का शेट्टी​

'बाहुबली' की देवसेना यानी अनुष्का शेट्टी साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस है। बता दें इस लिस्ट में अनुष्का का नाम तीसरे नंबर पर है।

05 / 10
Share

​साई पल्लवी​

एक्ट्रेस साई पल्लवी का इस लिस्ट में चौथा नंबर है। साई जल्द ही रणबीर के साथ रामायण में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में साई सीता का रोल करने वाली है। बता दें पिछले बार ऑरमैक्स की लिस्ट साई का नंबर आठवें स्थान पर था।

06 / 10
Share

​श्रीलीला​

साउथ अभिनेत्री श्रीलीला ने महेश बाबू, पवन कल्याण और बालकृष्ण जैसे कई बड़े सितारों के साथ फिल्मों में काम किया है, उन्हें फैंस बहुत पसंद करते हैं। बता दें श्रीलीला इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर है।

07 / 10
Share

​रश्मिका मंदाना ​

इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना 6वें नंबर पर हैं। इस बात को सुनकर फैंस खुश नहीं है। क्योंकि रश्मिका मंदाना को फैंस पहले नंबर में देखना चाहते हैं। बता दें पिछली लिस्ट में रश्मिका मंदाना 9वें नंबर पर थी।

08 / 10
Share

​तमन्ना भाटिया​

इस लिस्ट में 7वें नंबर में तमन्ना भाटिया है। उन्हें भी साउथ के साथ बॉलीवुड फिल्मों में देखा जाता है।तमन्ना भाटिया की फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है।

09 / 10
Share

​कीर्ति सुरेश ​

ऑरमैक्स मीडिया की लिस्ट के अनुसार एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश इस लिस्ट में 8वें नंबर पर है। बता दें कीर्ति सुरेश की बहुत ज्यादा फैन फॉलोइंग है। साउथ के अलावा बॉलीवुड के लोग भी उन्हें काफी पसंद करते हैं।

10 / 10
Share

​पूजा हेगड़े और अनुपमा परमेश्वरन ​

साउथ की फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े हमेशा चर्चा में बनी रहती है। पूजा हेगड़े इस लिस्टम में 9वें नंबर पर है। वही इस लिस्ट में 10वें नंबर पर अनुपमा परमेश्वरन है।