Raghav Chadha के आलीशान घर में दुल्हन बनकर कदम रखेंगी परिणीति चोपड़ा, पटरानी बन ससुराल में करेंगी राज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा खुद तो करोड़ों की मालकीन हैं ही, साथ ही उनका मुंबई में एक खूबसूरत सा आशियाना भी है। लेकिन परिणीति चोपड़ा का ससुराल भी किसी महल से कम नहीं है। परिणीति चोपड़ा के ससुराल से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग भी हैरान हो सकते हैं।

01 / 08
Share

Raghav Chadha के आलीशान घर में दुल्हन बनकर कदम रखेंगी परिणीति चोपड़ा, पटरानी बन ससुराल में करेंगी राज

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के दिन धीरे-धीरे नजदीक आ रहे हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा उदयपुर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। बता दें कि परिणीति चोपड़ा खुद तो करोड़ों की मालकीन हैं ही, साथ ही उनका मुंबई में एक खूबसूरत सा आशियाना भी है। लेकिन परिणीति चोपड़ा का ससुराल भी किसी महल से कम नहीं है। परिणीति चोपड़ा के ससुराल से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग भी हैरान हो सकते हैं।

02 / 08
Share

बेहद खूबसूरत है घर का एंट्रेंस

​राघव चड्ढा के घर का एंट्रेंस ही बेहद शानदार है। घर के बाहर रखे पेड़ और दरवाजे पर मौजूद शेर एंट्रेंस की शोभा को और बढ़ाता है।​

03 / 08
Share

अंदर से भी खूबसूरत है राघव चड्ढा का घर

​राघव चड्ढा के घर का एंट्रेंस तो शानदार था ही, साथ ही अंदर से भी 'आप' सांसद का घर देखने लायक है। हर एक चीज को घर में खूबसूरती से सजाया हुआ है।​

04 / 08
Share

कोने-कोने में टिक सकती हैं निगाहें

​राघव चड्ढा का घर ऐसा है कि किसी की भी निगाहें टिक जाएंगी, चाहे वह लिविंग रूम हो या फिर ड्राइंग रूम। घर की तस्वीरें देखकर कहा जा सकता है कि इसे शानदार पेंटिंग्स और फूलों से सजाया गया है।​

05 / 08
Share

आलीशान घर में दुल्हन बनकर आएंगी परिणीति

​बता दें कि राघव चड्ढा दिल्ली के राजिंद्र नगर में रहते हैं। उनके इस आलीशान घर में परिणीति चोपड़ा दुल्हन बनकर कदम रखेंगी।​

06 / 08
Share

सजावट में खुद भी माहिर हैं राघव चड्ढा

राघव चड्ढा की तस्वीरों को देखकर कहा जा सकता है कि अपने घर को खूबसूरत बनाने में उनका भी पूरा-पूरा योगदान है। वह अपनी घर की सजावट का पूरा ख्याल रखते होंगे।

07 / 08
Share

कपूरथला हाउस में हुई थी सगाई

​परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई इसी साल मई में दिल्ली के कपूरथला हाउस में हुई थी, जिसमें एक्ट्रेस के परिवार के साथ-साथ कई राजनेता भी शामिल हुए थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी परिणीति-राघव की सगाई में शिरकत की थी।​

08 / 08
Share

24 सितंबर को शादी करेंगे कपल​

​बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के कुछ ही दिन बाकी रह गए हैं। दोनों 24 सितंबर को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी के बंधन में बंधेंगे।​