रक्षाबंधन पर भी खत्म नहीं होगी सिन्हा परिवार में आई दरार, भाई लव और मां पूनम ने बेटी सोनाक्षी से तोड़ लिए हैं सारे रिश्ते-नाते!

Sonakshi Sinha Vs Luv Sinha Fight: सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से ही पूरा सिन्हा ताश के पत्तों की तरह बिखरता चला गया है। भाई लव सिन्हा और मां पूनम सिन्हा ने भी सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर से अनफॉलो कर दिया है। जानिए पूरा मामला...

01 / 07
Share

एकजुट नहीं हो पा रहा है पूरा सिन्हा परिवार!

Sonakshi Sinha Vs Luv Sinha Fight: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा लगातार सुर्खियां बटोर रही हैं। 23 जून के दिन सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी की थी। जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा की शादी के इस फैसले से भाई लव सिन्हा काफी नाराज थे लेकिन एक्ट्रेस ने भाई की एक ना सुनी। हालिया रिपोर्ट्स में यह भी बताया गया कि पूनम सिन्हा ने भी बेटी सोनाक्षी को अनफॉलो कर दिया है। सिन्हा परिवार में चल रही 'महाभारत' के लिए लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की शादी को जिम्मेदार ठहराया है। जानिए पूरा मामला...

02 / 07
Share

अभी भी बहुत नाराज हैं लव सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से लव सिन्हा बहन से बहुत नाराज हैं। लव सिन्हा कभी नहीं चाहते थे कि उनकी बहन दूसरे धर्म में जाकर शादी करें।

03 / 07
Share

बिखर गया है सिन्हा परिवार!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद से ही पूरे सिन्हा परिवार में दरार आ गई है। परिवार के कई लोगों ने सोनाक्षी सिन्हा से बात तक करना बंद कर दिया है।

04 / 07
Share

सोनाक्षी को अनफॉलो कर चुके हैं लव सिन्हा

23 जून जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी होते हुए देखने के बाद से ही भाई लव सिन्हा ने बहन को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया था।

05 / 07
Share

पूनम सिन्हा भी बेटी से तोड़ रही हैं रिश्ता!

पूनम सिन्हा ने भी कुछ दिनों पहले बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। लोगों को ऐसा लग रहा है कि पूनम भी बेटी से अब दूरियां बना रही हैं।

06 / 07
Share

लाचार हैं शत्रुघ्न सिन्हा!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद सिन्हा परिवार को बिखरते देख शत्रुघ्न सिन्हा भी लाचार महसूस कर रहे हैं। बेटी की खुशी के लिए वो सोनाक्षी की शादी में शामिल हुए थे।

07 / 07
Share

प्रेग्नेंसी की उड़ रही हैं अफवाह!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी होने के कुछ दिनों बाद से ही एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी हैं। सोनाक्षी ने भी इन अफवाहों पर रिएक्शन नहीं दिया है।