प्रभास और सलमान खान मिलकर भी Pooja Hegde की फिल्में पिटने से नहीं पाए रोक, करोड़ों रुपये में लगाई आग
Pooja Hegde Flop Movies : साउथ और बॉलीवुड के जानी-मानी अभिनेत्री पूजा हेगड़े इन दिनों बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों में नजर आ रही है। उनकी पिछली कई फिल्मों पर नजर डाले तो उन्होंने बॉलीवुड और साउथ के नामी कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन फिर भी वह अपना करियर नहीं चमक पाई।


पूजा हेगड़े की फिल्में
साउथ और बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा हेगड़े फिल्मों में अपना नाम चमका चुकी है। अपनी अदाकारी से जादू चलाने वाली अभिनेत्री अब बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों में नजर आ रही है। एक के बाद एक वह हिट स्टार के साथ काम कर रही हैं लेकिन लग रहा है उनके करियर को उड़ान नहीं मिल रही। पिछले दो सालों में उनकी कई फिल्में फ्लॉप हुई जिसमें शामिल है राधे श्याम, किसी का भाई किसी की जान।


किसी का भाई किसी की जान
जब भाई जान ने इस फिल्म का एलान किया तब फैंस को लगा था कि यह पूजा हेगड़े के लिए बड़ी हिट साबित होगी लेकिन यह फिल्म भी अपना खास असर नहीं दिखा पाई। बड़े स्तर पर प्रमोशन और मल्टीस्टार के बाद भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
सर्कस
रोहित शेट्टी की बिग बजट फिल्म में पूजा की जोड़ी बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ बनी थी। यह एक मल्टीस्टार मूवी थी लेकिन दर्शकों को पसंद नहीं आई और इसने महज 35 करोड़ की कमाई की थी। 2022 में आई यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।
राधे श्याम
राधे श्याम पूजा हेगड़े और प्रभास की बिग बजट फिल्म थी। इस फिल्म में प्रभास और पूजा ने खूब मेहनत की थी। 2022 में आई इस फिल्म ने कुछ खास कमाल नहीं दिखाया और बॉक्सऑफिस पर फीकी पड़ गई थी। इस फिल्म ने फैंस को निराश किया था।
आचार्य
2022 में आई इस तेलुगु फिल्म में पूजा के साथ रामचरण नजर आए थे। मेकर्स ने फिल्म को बनाने में बड़ा बजट खर्च किया था, लेकिन यह फिल्म फिर भी नहीं चल पाई और फ्लॉप साबित हुई थी।
बिस्ट
पूजा हेगड़े ने थालापति विजय के साथ बिस्ट फिल्म में काम किया था। दोनों की जोड़ी को जनता ने पसंद किया था। साल 2022 में आई इस फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन यह सेमी हिट ही रही थी।
सक्षयम
साल 2018 में आई तमिल फिल्म सक्षयम में पूजा हेगड़े के साथ बेल्लमकोंडा साईं श्रीनिवास नजर आए थे। उनकी यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई थी। फिल्म ने 22 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था।
मोहन जोदारों
पूजा हेगड़े ने बॉलीवुड में अपना करियर बनाने की कोशिश की। उन्होंने इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ काम किया था। यह फिल्म बॉक्सऑफिस पर खासा कमाल नहीं दिखा पाई। यह फिल्म महज कुछ करोड़ की कमाई कर पाई थी। पूजा की यह फिल्म साल 2015 में आई थी।
RCB को 9 साल पहले फाइनल हराने वाला खिलाड़ी, अब उसी टीम को बनाएगा IPL चैंपियन
कौन हैं अनुष्का शर्मा के पास बैठकर RCB को चीयर करने वाली मिस्ट्री गर्ल
राज कपूर की दौलत-शोहरत पर इतरा नहीं पाई कपूर खानदान की ये दो बेटियां, कच्ची उम्र में ही दिलवा दिए थे फेरे
Credit Score: क्रेडिट स्कोर कैसे बनाएं बेहतर, क्यों महत्वपूर्ण? डिटेल में जानिए सबकुछ
PHOTOS: जब एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई 14 वर्षीय IPL स्टार वैभव सूर्यवंशी की मुलाकात
IND A vs ENG Lions: इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इंडिया-ए की धमाकेदार शुरुआत, दोहरे शतक दहलीज पर करुण नायर
Who Won Yesterday IPL Match 30 May 2025, GT vs MI Eliminator Match: मुंबई इंडियन्स ने दी गुजरात टाइटन्स को रोमांचक एलिमिनेटर मुकाबले में मात, देखें मैच हाइलाइट्स और सभी डिटेल्स
एलिमिनेटर में क्यों हारी गुजरात टाइटंस, कप्तान शुभमन गिल ने बताया कारण
अब बिहार भी जाएंगी यूपी रोडवेज की बसें, यूपी ने भी खोला बिहार की बसों के लिए रास्ता
जाम के झाम से बचेगा यूपी, इन सात शहरों में बनेगा स्मार्ट पार्किंग जोन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited