​भाई Luv के बाद मां Poonam ने भी Sonakshi Sinha से फेर लिया मुंह,ताश के पत्तों की तरह बिखर रहा है सिन्हा खानदान!

Poonam Unfollow Sonakshi Sinha: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने बेटी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। लोगों की लग रहा है कि सिन्हा परिवार में आई दरार और बढ़ती नजर आ रही है।

क्या मां पूनम ने भी सोनाक्षी संग खत्म कर दिया है रिश्ता
01 / 08

क्या मां पूनम ने भी सोनाक्षी संग खत्म कर दिया है रिश्ता?

Poonam Sinha Unfollow Sonakshi Sinha: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा संग जहीर इकबाल संग शादी के बाद से ही सुर्खियों में हैं। कई रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी से भाई लव सिन्हा खुश नहीं हैं। अब जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा ने भी बेटी को अनफॉलो कर दिया है। इस घटना के बाद पूरा सिन्हा परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगा है। जानिए क्या है पूरा मामला...और पढ़ें

मां पूनम ने भी कर दिया सोनाक्षी सिन्हा को अनफॉलो
02 / 08

मां पूनम ने भी कर दिया सोनाक्षी सिन्हा को अनफॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा की शादी को एक महीने से ज्यादा समय हो गया है। मां पूनम सिन्हा ने भी अब जाकर सोनाक्षी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

लव सिन्हा भी सोनाक्षी से हैं नाराज
03 / 08

लव सिन्हा भी सोनाक्षी से हैं नाराज

रिपोर्ट्स बताती हैं कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी जहीर इकबाल के साथ हो इसके के लिए भाई लव सिन्हा राजी नहीं थे। सोनाक्षी और जहीर की शादी के बाद ही भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ गई है।

लव सिन्हा नहीं हुए बहन की शादी में शामिल
04 / 08

लव सिन्हा नहीं हुए बहन की शादी में शामिल

जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। उन्होंने भी मां पूनम की तरह ही बहन सोनाक्षी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

ताश के पत्तों की तरह बिखर गया सिन्हा परिवार
05 / 08

ताश के पत्तों की तरह बिखर गया सिन्हा परिवार!

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से ही पूरा सिन्हा परिवार ताश के पत्तों की तरह बिखरता नजर आ रहा है। शुरुआत में पिता शत्रुघ्न भी सोनाक्षी के शादी के फैसले से नाराज थे।

23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी
06 / 08

23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने का फैसला किया था। इस शादी कपल के पेरेंट्स शामिल हुए थे।

शादी में शामिल हुए सलमान खान सही कई सेलेब्स
07 / 08

शादी में शामिल हुए सलमान खान सही कई सेलेब्स

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी के बाद 23 जून की शाम को ही बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शानदार रिसेप्शन होस्ट किया था। इस पार्टी में सलमान खान सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए थे।

प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही हैं अफवाह
08 / 08

प्रेग्नेंसी को लेकर उड़ रही हैं अफवाह

जहीर इकबाल संग शादी करने के कुछ दिनों बाद से ही मीडिया में सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ रही हैं। हालांकि इस कपल ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited