Prabhas-Anushka Love Story: बाहुबली के लिए अबतक कुंवारी बैठी है 43 साल की एक्ट्रेस ! मंडप तक आने से पहले रिश्ते को लग गई बुरी नजर
साउथ अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही है। अपनी फिल्मों और खूबसूरती के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री ने आज तक शादी नहीं की, एक्ट्रेस का नाम अक्सर उनके को-स्टार के साथ जुड़ता आया है। उनकी और प्रभास की ये कहानी बहुत पॉपुलर है।

किस के लिए कुंवारी बैठी है अनुष्का शेट्टी
बाहुबली की देवसेना इंडस्ट्री का चमकता सितारा है, अनुष्का शेट्टी ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म में काम किया। अनुष्का ने आज तक शादी नहीं की है उनका नाम आजतक उन्ही के को स्टार प्रभास के साथ जुड़ चुका है। लेकिन ये रिश्ता कैसे शुरू हुआ और बात आगे क्यों नहीं बढ़ पाई सारी कहानी यहां पढ़ें।

अनुष्का शेट्टी का जन्मदिन
बाहुबली अभिनेत्री अनुष्का शेट्टी आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रही है। अपनी शानदार फिल्मों से फैंस के दिलों में राज करने वाली अनुष्का शेट्टी ने आजतक शादी नहीं की है। उनका नाम कई बार को-स्टार प्रभास के साथ जुड़ चुका है।

पहली ही फिल्म से हिट हो गई थी जोड़ी
प्रभास और अनुष्का शेट्टी ने साथ में पहली फिल्म 'बिल्ला' में काम किया था। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को जनता ने खूब प्यार दिया था। ऑनस्क्रीन ये जोड़ी इतनी हिट हुई कि फैंस इन्हें दोबारा साथ देखने की डिमांड करने लगे। इस फिल्म के बाद दोनों ने कई फिल्मों में साथ किया।

रिश्ते की शुरुआत
कहा जाता है कि पहली ही फिल्म के सेट पर दोनों की दोस्ती गहरी हो गई थी। प्रभास-अनुष्का अच्छे दोस्त बन गए थे, वह जब भी कहीं साथ नजर आते तो लोगों के बीच उनके अफेयर की चर्चा तेज होने लगी थी। हालांकि कभी स्टार्स ने इसे हवा नहीं दी और चुप्पी साधे रखी।

अनुष्का से प्यार करते थे प्रभास
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास अनुष्का को पसंद करते थे। प्रभास ने अपने घर पर अनुष्का से शादी तक कि बात कर ली थी। बताया जा रहा है कि कपल सगाई तक करने वाला था। लेकिन बात बनते-बनते बिगड़ गई।

बाहुबली ने कर दिया कमाल
शादी और सगाई की अटकलों के बाद अनुष्का और प्रभास की फिल्म आई बाहुबली जिसमें दोनों की जोड़ी ने ऐसा इतिहास रच दिया कि ये सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। इस फिल्म के बाद इनके रिश्ते को लेकर कयास लगने शुरू हो गए कि अब दोनों साथ में रहने लग गए हैं।

अनुष्का का अफेयर
कहा जाता है कि अनुष्का शेट्टी और प्रभास दोनों ही साउथ का उभरता सितारा थे, उस समय प्रभास अपनी फिल्मों पर ध्यान दे रहे थे और अनुष्का शेट्टी का नाम किसी सीनियर एक्टर के साथ जुड़ा था। ये बात पता चलने के बाद प्रभास ने अनुष्का से खुद दूरी बना ली, और इनके रिश्ते में दरार आ गई।

दोस्ती की लगाई मुहर
अनुष्का और प्रभास ने हमेशा मीडिया के सामने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया। न तो अनुष्का और न ही प्रभास ने कहा कि वो दोनों प्यार में हैं। आज भी स्टार्स अच्छे दोस्त हैं, लेकिन इनका अलग-अलग रहना फैंस को गवारा नहीं आ रहा।

बाजार में आई चप्पल से बनी पकौड़ी, देखकर बोले लोग- अब चप्पल फ्राई भी खाओ

बचपन में पिता को खोया, मां ने आया की नौकरी कर पढ़ाया, बेटी ने IAS बन मान बढ़ाया

Gupt Navratri 2025 Upay: 7 लौंग और 11 हल्दी.. गुप्त नवरात्रि के दिन अकेले में करें ये 5 उपाय, घर में होगी पैसों की बारिश

टांगों में दिखने लगे हैं नीली नसों के गुच्छे, तो जान लें वेरिकोज वेन्स के पीछे की वजहें

Optical Illusion: तस्वीर में कहां बैठा है मूंछों वाला शख्स, खोजने में सिर्फ 1% लोग ही होंगे कामयाब

पिता है या जल्लाद! बच्चे को जबरदस्ती शेरनी संग पोज करवाता दिखा शख्स, जारा देख दंग रह जाएंगे

श्वेता बच्चन ने भाई अभिषेक बच्चन के 'लापता' होने वाले पोस्ट पर किया रिएक्ट, फैन्स के बीच मची हलचल

गाजियाबाद में थाने के बाहर शख्स की हत्या, रिपोर्ट दर्ज करने आया था युवक, आरोपियों ने गोलियों से किया छलनी

शुक्रवार को कुंडली में चमत्कार कर देगा ये योग, शुभ कार्य करने का सबसे अच्छा ला रहा संयोग, अभी नोट करें टाइम

Rajasthan PTET Answer Key 2025 Released: जारी हुई राजस्थान पीटीईटी आंसर-की, डायरेक्ट लिंक से तुरंत डाउनलोड करें पीडीएफ
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited