ऑनस्क्रीन मां पर ही दिल हार बैठे ये 7 हैंडसम हंक, आशिकी के चक्कर में उधेड़ दी रिश्तों की बखिया
Stars Fell In Love With Onscreen Mother: टीवी और बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जो पर्दे पर मां बनीं हसीनाओं पर ही दिल हार बैठे। इस लिस्ट में एक्टर प्रभास से लेकर 'कुमकुम भाग्य' के जीशान खान तक का नाम शामिल है। उनके अफेयर ने दुनियाभर में हंगामा मचा दिया था।

ऑनस्क्रीन मां के प्यार में पड़े ये सितारे
Stars Fell In Love With Onscreen Mother: दुनिया में मां और बच्चे का रिश्ता बहुत पवित्र माना जाता है, फिर चाहे वो ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन। मां का रिश्ता सबसे दुनिया में खास माना जाता है। लेकिन आज हम आपको उन सितारों से रूबरू कराएंगे, जो अपनी ऑनस्क्रीन मां पर ही दिल हार बैठे थे। इस लिस्ट में 'प्रतिज्ञा' एक्टर अंकित गेरा से लेकर 'बाहूबली' एक्टर प्रभास तक का नाम शामिल है। उन्होंने अपने प्यार के लिए रिश्तों की मर्यादा तार-तार कर दी। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

सुनील दत्त (Sunil Dutt)
सुनील दत्त ने अपनी ऑनस्क्रीन मां नरगिस दत्त संग शादी की थी। नरगिस ने 'मदर इंडिया' में सुनील दत्त की मां की भूमिका अदा की थी और इसी मूवी पर एक हादसे के बाद नरगिस और सुनील दत्त को एक-दूजे से प्यार हो गया था।

सुय्यश राय (Suyyash Rai)
एक्टर और सिंगर सुय्यश राय भी अपनी ऑनस्क्रीन मां कीश्वर मर्चेंट पर दिल हार बैठे थे। दोनों ने शादी रचाई और उनका एक क्यूट सा बेटा भी है। कीश्वर मर्चेंट उम्र में सुय्यश से 6 साल बड़ी हैं।

प्रभास (Prabhas)
'बाहूबली' एक्टर प्रभास को लेकर कहा जाता है कि वह ऑनस्क्रीन मां अनुष्का शेट्टी पर दिल हार बैठे थे। अनुष्का ने बाहूबलू मूवी में प्रभास की मां और प्रेमिका दोनों की ही भूमिका अदा की है। कई बार दोनों की शादी की खबरें भी सामने आईं।

हर्षद अरोड़ा (Harshad Arora)
'बेइंतेहा' एक्टर हर्षद अरोड़ा भी अपनी ऑनस्क्रीन मां अपर्णा कुमार को दिल दे बैठे थे। अपर्णा कुमार ने 'मायावी मलिंग' में हर्षद की मां का किरदार अदा किया था। हालांकि दोनों का ब्रेकअप हुए भी सालों बीत चुके हैं।

अंकित गेरा (Ankit Gera)
एक्टर अंकित गेरा ने 'प्रतिज्ञा' में मां बनी मोनिका से इश्क लड़ाया था। दोनों कई बार साथ देखे जाते थे। हालांकि अंकित गेरा पर मोनिका को धोखा देने का भी आरोप लगा। बता दें कि अंकित गेरा ने रुपल त्यागी को भी डेट किया है।

जीशान खान (Zeeshan Khan)
एक्टर जीशान खान ने ऑनस्क्रीन मां रेहाना पंडित को डेट किया था। जीशान खान और रेहाना पंडित का ब्रेकअप तक हो गया था, लेकिन कुछ वक्त बाद दोनों फिर से साथ आ गए।

राम कपूर (Ram Kapoor)
राम कपूर पर भी आरोप लगा था कि वह ऑनस्क्रीन मां ईवा ग्रोवर पर दिल दे बैठे हैं। ईवा ग्रोवर ने 'बड़े अच्छे लगते हैं' में राम कपूर की मां का किरदार अदा किया था। हालांकि ये सच है या नहीं, इसपर आधिकारिक तौर से कुछ नहीं कहा जा सकता।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

दिल्ली के बस स्टॉप होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन से रहेंगे लैस; जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

'ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते...' युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला अपना सुर

यूक्रेन पर रूस का बड़ा हमला, 24 लोगों की मौत; 200 अन्य घायल

Delhi News: पुलिस मुठभेड़ में काला राणा गैंग का शूटर ढेर, यमुनानगर ट्रिपल मर्डर समेत कई मामलों में था वांटेड
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited