Prajakta-Vrishank Wedding Pics: सात जन्मों के लिए थामा नेपाल के राजकुमार ने प्राजक्ता का हाथ, शादी के जोड़े में चांद सी खिली दुल्हन​

​​Prajakta-Vrishank Wedding Pics: ​अभिनेत्री प्राजक्ता कोली और वृषांक खनल की शादी की तस्वीरें सामने आ गई हैं। सुबह से ही एक्ट्रेस को दुल्हन के जोड़े में देखने के लिए फैंस बेताब थे अब जाकर उनकी आँखों को राहत मिली है। दूल्हा-दुल्हन के जोड़े में कपल बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं शादी की इन्साइड तस्वीरें

सात जन्मों के लिए वृषांक की हुई प्राजक्ता
01 / 06

सात जन्मों के लिए वृषांक की हुई प्राजक्ता

मिसमैचड अभिनेत्री प्राजक्ता कोली आखिरकार वृषांक की दुल्हन बन गई है। 13 साल के रिश्ते के बाद कपल ने शादी कर ली है जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ दिखाई दे रही है। इस ड्रीमी वेडिंग की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आ गई हैं, जिसे देखकर फैंस कपल की नजरें उतार रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं कपल की शादी की इन्साइड फोटोज

वृषांक ने थामा प्राजक्ता का हाथ
02 / 06

वृषांक ने थामा प्राजक्ता का हाथ

वृषांक खनल ने सात जन्मों के लिए अभिनेत्री प्राजक्ता कोली का हाथ थामा और दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं। 13 साल के रिश्ते को कपल ने हमेशा के लिए अपना बना लिया।

नजर न लगे प्राजक्ता-वृषांक को
03 / 06

नजर न लगे प्राजक्ता-वृषांक को

दूल्हा-दुल्हन बनकर जोड़ा बेहद प्यारा लग रहा है। इनके चाहने वाले इस प्यार भरे दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे ही दिया है।

दुल्हन को ऐसे लेने आया दूल्हा
04 / 06

दुल्हन को ऐसे लेने आया दूल्हा

वृषांक ने क्रीम रंग की शेरवानी पहनी थी और सर पर क्रीम साफा बांधा था। अपनी दुल्हन को लेने के लिए दूल्हे राजा कैब्रीओलेट कार में आए।

दुल्हन का जोड़ा
05 / 06

दुल्हन का जोड़ा

प्राजकता कोली ने अपनी शादी के लिए हल्के रंग का लहंगा चुना था। आलिया भट्ट के लुक को कॉपी करते हुए प्राजक्ता ने बेहद सिम्पल लुक कैरी किया। वह

बधाइयों को लगा ताता
06 / 06

बधाइयों को लगा ताता

कपल को शादी की बधाई देने के लिए बधाइयों की लाइन लग गई है। हर कोई प्राजक्ता और वृषांक को शादी के लिए शुभकामनाएं दे रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited