​दीपिका पादुकोण की बसी-बसाई दुकान को चुटकी में ढेर कर गई प्रियंका चोपड़ा, ये हसीनाएं भी फीस के नाम पर मांगती रह गई चिल्लर​

​इंटरनेशनल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई है। फीस के मामले में उन्होंने दीपिका पादुकोण समेत अन्य हसीनाओं को पीछे छोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं बाकी हसीनाएं एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेती हैं और प्रियंका चोपड़ा कितनी फीस चार्ज कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा के आगे पिछड़ी ये एक्ट्रेस
01 / 08

प्रियंका चोपड़ा के आगे पिछड़ी ये एक्ट्रेस

हाल ही में खबर सामने आई है कि प्रियंका चोपड़ा अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन गई है। प्रियंका चोपड़ा ने सभी एक्ट्रेस का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे ज्यादा फीस डिमांड की है। उनके आगे दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट भी फीकी पड़ गई हैं। आइए आपको बताते हैं इससे पहले किस एक्ट्रेस ने ली थी सबसे ज्यादा फीस

प्रियंका चोपड़ा  Priyanka Chopra
02 / 08

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा अब तक की सबसे अधिक फीस पाने वाली एक्ट्रेस बनने जा रही है। बताया जा रहा है कि एसएसएमबी 29 के लिए उन्हें साइन किया गया है और एक्ट्रेस ने 30 करोड़ तक चार्ज किए हैं। अगर ऐसा होता है तो वह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस बन जाएगी।

दीपिका पादुकोण  Deepika Padukone
03 / 08

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone)

इससे पहले दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे अधिक फीस लेने वाली एक्ट्रेस थी। दीपिका पादुकोण एक फिल्म के लिए 15 से 25 करोड़ तक चार्ज करती है। प्रियंका चोपड़ा के बाद अब दीपिका पादुकोण दूसरे नंबर पर आ गई है।

आलिया भट्ट  Alia Bhatt
04 / 08

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt)

अभिनेत्री आलिया भट्ट इंडस्ट्री का चमकता हुआ सितारा है। वह जिस भी फिल्म पर हाथ रख देती है वह हिट हो जाती है। आलिया भट्ट एक फिल्म के लिए 15 से 20 करोड़ चार्ज करती है।

कैटरीना कैफ  Katrina Kaif
05 / 08

कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif)

कैटरीना कैफ इंडस्ट्री की पुरानी और नायाब एक्ट्रेस है। कैटरीना कैफ फिल्मों के लिए ज्यादा फीस चार्ज करती है। कैटरीना कैफ एक फिल्म के लिए 20 से 25 करोड़ तक चार्ज करती है।

कंगना रनौत  Kangana Ranaut
06 / 08

कंगना रनौत ( Kangana Ranaut)

कंगना रनौत इंडस्ट्री की महंगी एक्ट्रेस मानी जाती है। कंगना रनौत का खर्चा भी बहुत ज्यादा है। वह फिल्मों में काम करने के लिए मुंह मांगी रकम लेती है। बताया जाता है कि वह 15 से 26 करोड़ तक चार्ज करती है।

ऐश्वर्या राय  Aishwarya Rai
07 / 08

ऐश्वर्या राय ( Aishwarya Rai)

फीस के मामले में ऐश्वर्या राय खासी कमाई करती है। वह एक फिल्म के लिए करोड़ों चार्ज करती है। रिपोर्ट्स की मानें तो ऐश्वर्या राय 10 से 12 करोड़ फिल्म के लिए चार्ज करती है।

करीना कपूर  Kareena Kapoor
08 / 08

करीना कपूर ( Kareena Kapoor)

करीना कपूर एक फिल्म के लिए 10 से 15 करोड़ तक चार्ज करती है। करीना कपूर इंडस्ट्री की मंझी हुई एक्ट्रेस है और उनकी ब्रांड वैल्यू भी कहीं ज्यादा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited