Priyanka Chopra के भाई सिद्धार्थ का इस खूबसूरत हसीना संग हुआ रोका, लाल साड़ी पहन महफिल की रौनक बनीं देसी गर्ल
Priyanka Chopra Brother Siddharth Chopra Engaged With Neelam Upadhyay: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के भाई भी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा का नीलम उपाध्याय संग रोका हुआ है, जिसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा के रोके की फोटोज वायरल
d With Neelam Upadhyay: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। पिछले कुछ दिनों पहले ही प्रियंका चोपड़ा भारत आई थीं। यहां आकर उन्होंने अपना काम किया, होली मनाई और खास बात तो यह है कि भाई की सगाई का भी हिस्सा बनीं। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की एक्ट्रेस नीलम उपाध्याय संग सगाई हो गई है। इससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। सगाई का ये फंक्शन परिवार की मौजूदगी में हुआ। तो चलिए एक नजर डालते हैं इससे जुड़ी तस्वीरों पर-


सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय का हुआ रोका
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय का परिवार की मौजूदगी में रोका हुआ। इस मौके पर जहां सिद्धार्थ शेरवानी में दिखे तो वहीं नीलम भी सूट में नजर आईं।
रोमांटिक हुए नीलम और सिद्धार्थ
रोके के दौरान नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा ने रोमांटिक अंदाज में पोज भी दिया। दोनों की जोड़ी फैंस भी पसंद कर रहे हैं।
रोके पर नीलम और सिद्धार्थ ने काटा केक
रोके के खास मौके पर नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा ने केक भी कट किया। केक पर लिखा नजर आया, "रोकाफाइड।"
पूरे परिवार संग कपल ने दिया पोज
सिद्धार्थ चोपड़ा और नीलम उपाध्याय का पूरा परिवार रोके के खास मौके पर मौजूद रहा। ऐसे में सबने साथ में पोज भी दिया। इस दौरान मन्नारा चोपड़ा और उनकी बहन मिताली चोपड़ा भी नजर आईं।
मालती मैरी पर प्यार लुटाती दिखीं प्रियंका की होने वाली भाभी
प्रियंका चोपड़ा की होने वाली भाभी नीलम उपाध्याय एक्ट्रेस की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस पर प्यार लुटाती दिखाई दी। बता दें कि रोके पर प्रियंका और मालती ने ट्विनिंग की थी।
रेड साड़ी में प्यारी लगीं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा ने रोके के खास मौके पर लाल साड़ी पहनी थी, जिसमें उनका लुक तारीफ के लायक रहा। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने लड़की वालों के साथ भी पोज दिया।
कौन हैं नीलम उपाध्याय?
प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की सगाई की खबर सुनने के बाद हर किसी के मन में सवाल है कि नीलम उपाध्याय कौन हैं। बता दें कि वह एक एक्ट्रेस हैं और तेलुगू व तमिल मूवीज में हाथ आजमा चुकी हैं।
प्रियंका ने भी भाई-भाभी पर लुटाया प्यार
प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और होने वाली भाभी नीलम चोपड़ा पर जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर दोनों को बधाइयां दीं।
सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं नीलम और सिद्धार्थ
बता दें कि नीलम उपाध्याय और सिद्धार्थ चोपड़ा काफी वक्त से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। 2019 से ही दोनों के साथ होने की खबरें आती हैं।
हमारी आकाशगंगा में कितने सौरमंडल है?
Feb 22, 2025
Bhagyalakshmi की मायरा मिश्रा ने बॉयफ्रेंड संग लिये सात फेरे, लाल जोड़े में लगीं अप्सरा सी खूबसूरत
Premanand Ji Maharaj: वृंदावन जा रहे हैं तो इन 3 चीजों को वहां से कभी न लाएं, प्रेमानंद महाराज ने बताई इसकी वजह
करीना कपूर के 5 सबसे महंगे हार, कीमत करोड़ों में, खूबसूरत इतने कि खुला रह जाए मुंह
भूलकर भी कच्ची न खाएं ये 3 सब्जियां, पेट में जाते ही लगाती हैं बीमारियों का अंबार
Anupama 7 MAHA Twist: नींद में पराग संग चिपकर सोएगा प्रेम, राजा को जबरदस्ती शादी के बंधन में बांधेगी वसुंधरा
Pi Coin: अगला बड़ा क्रिप्टो या सिर्फ एक हाइप? निवेश से पहले जानें सच्चाई! हाई से 61 फीसदी गिरा नीचे
रायबरेली में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, सिविल ड्रेस में तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी
Saharanpur: मकान का लेंटर गिरने से दर्दनाक हादसा, मलबे में दबने से दो मजदूरों की मौत; 4 घायल
ओडिशा के खोरधा में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार कार की ट्रक से टक्कर, तीन लोगों की मौत
भारत-बांग्लादेश दोनों को हुई USAID से फंडिंग, ट्रंप ने फिर मचाई सनसनी, बोले -'मैं भी वोटर टर्नआउट बढ़ाना चाहता हूं'
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited