Priyanka Chopra ने पूरे परिवार के साथ जमकर खेली होली, ससुरालवालों के साथ जश्न में चूर दिखे निक जोनस

Priyanka Chopra And Nick Jonas Celebrates Holi With Family In Noida: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं। यहां रहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने पूरे परिवार के साथ होली का जश्न मनाया। इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं।

01 / 09
Share

Priyanka Chopra ने पूरे परिवार के साथ जमकर खेली होली

Priyanka Chopra And Nick Jonas Celebrates Holi With Family In Noida: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में मौजूद हैं। उनके साथ-साथ पति निक जोनस भी यहीं आए हुए हैं। खास बात तो यह है कि भारत में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग वक्त बिताने का एक भी मौका नहीं छोड़ा। होली पर भी वह मुंबई से नोएडा चली गईं और उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ रंगों का त्योहार मनाया। उनके साथ-साथ निक जोनस भी ससुरालवालों के साथ जश्न में चूर दिखे। वहीं मन्नारा चोपड़ा के चेहरे पर भी एक्साइटमेंट देखने लायक रही। इससे जुड़ी तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं, तो चलिए एक नजर डालें उन फोटोज पर-

02 / 09
Share

मालती मैरी की भारत में हुई पहली होली​

​बता दें कि प्रियंका चोपड़ा तो शादी के बाद पहले भी भारत में होली मना चुकी हैं। लेकिन उनकी बेटी मालती मैरी की भारत में ये पहली होली थी।​

03 / 09
Share

प्रियंका और निक ने सबके साथ दिये पोज

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने कजन्स के साथ जमकर पोज दिये। व्हाइट सूट में प्रियंका चोपड़ा का लुक भी देखने लायक रहा।

04 / 09
Share

डांस करती नजर आईं प्रियंका चोपड़ा

होली के खास अवसर पर ढोल वालों ने भी जश्न को दोगुना करने की कोशिश की। वहीं प्रियंका चोपड़ा भी ढोल की ताल पर सबके साथ थिरकती नजर आईं।

05 / 09
Share

मन्नारा चोपड़ा ने कजन्स संग की मस्ती

'बिग बॉस 17' फेम मन्नारा चोपड़ा भी अपने सारे कजन्स के साथ मस्ती करती दिखाई दीं। बता दें कि किसी भी खास मौके पर उनका पूरा परिवार एक साथ नजर आता है।

06 / 09
Share

परिवार में सबने साथ दिया पोज

होली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा की पूरी फैमिली इकट्ठी नजर आई। ऐसे में सबने एक साथ पोज देने का भी मौका नहीं छोड़ा।

07 / 09
Share

मन्नारा के चेहरे पर दिखी एक्साइटमेंट

कजन्स संग मस्ती के बीच मन्नारा चोपड़ा के चेहरे पर एक्साइटमेंट देखने लायक रही। मन्नारा चोपड़ा की तस्वीरें देख फैंस भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं।

08 / 09
Share

ससुराल वालों के साथ जश्न में चूर दिखे निक जोनस

निक जोनस ने भी अपने ससुरालवालों के साथ जश्न में शामिल होने का मौका नहीं छोड़ा। निक जोनस की इस बात को लेकर फैंस भी उनकी तारीफ कर रहे हैं।

09 / 09
Share

परिवार संग एंजॉय करती दिखीं मन्नारा चोपड़ा

होली पर प्रियंका चोपड़ा और मन्नारा चोपड़ा का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। ऐसे में सबने साथ में होली का जश्न भी मनाया। इस दौरान सबके चेहरे पर खुशी देखने को मिली।