बर्फीले तूफान के बीच Priyanka Chopra ने कराया फोटोशूट, स्विट्जरलैंड की वादियों में ये ख्वाब किया पूरा

​हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर खूब सारी तस्वीरें साझा की हैं। ये तस्वीरें उनके स्विट्ज़रलैंड फोटोशूट की है जहां वह बर्फ के बीच शूट कर रही है। आइए आपको दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा की ये खास तस्वीरें।

प्रियंका चोपड़ा ने लिया वादियों का नजारा
01 / 07

प्रियंका चोपड़ा ने लिया वादियों का नजारा

प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपने नए प्रोजेक्ट के लिए स्विट्ज़रलैंड में शूट करती नजर आई। प्रियंका चोपड़ा ने बर्फ की वादियों का मजा लेते हुए खूब सारी तस्वीरें भी खिंचवाई। इसी के बीच प्रियंका ने श्री देवी और ऋषि कपूर की फिल्म चाँदनी के गाने पर डांस करते हुए वीडियो भी डाली। जिसे करते हुए वह कह रही हैं कि उनका बॉलीवुड का सपना पूरा हो गया। यहां देखें सभी तस्वीरें और पढ़ें

प्रियंका चोपड़ा का शूट
02 / 07

प्रियंका चोपड़ा का शूट

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने क्लॉथ ब्रांड कंपनी के साथ लैटस्ट फोटोशूट किया। जिसमें उन्होंने अपना विन्टर कलेक्शन दिखाया। प्रियंका चोपड़ा को लॉंग ब्लैक बफ्फर कोट में देख सकते हैं।

खूबसूरत नजारा
03 / 07

खूबसूरत नजारा

प्रियंका चोपड़ा ने नजारे का मजा उठाते हुए ढ़ेर सारी तस्वीरें खिंचवाई। देख सकते हैं कैसे प्रियंका चोपड़ा इस व्यू का मजा उठाती नजर आ रही है।

प्रियंका चोपड़ा का डिनर
04 / 07

प्रियंका चोपड़ा का डिनर

हार्ड फोटोशूट के बाद प्रियंका चोपड़ा ने अपना डिनर भी शेयर किया। इतनी ठंड में शूट करने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने गर्मा-गरम खाना खाया और वाइन भी पी।

स्विट्ज़रलैंड में प्रियंका
05 / 07

स्विट्ज़रलैंड में प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने ये शूट स्विट्ज़रलैंड में किया जहां सारा वातावरण बर्फ़ीला नजर आ रहा है। प्रियंका ने हर व्यू के साथ फोटो ली, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

प्रियंका का हॉट फिगर
06 / 07

प्रियंका का हॉट फिगर

लेटेस्ट कलेक्शन पर नजर डाले तो इस फोटोशूट में प्रियंका चोपड़ा अपना हॉट फिगर फ्लॉन्ट कर रही है। प्रियंका चोपड़ा पर ये ड्रेस जच रही है जो विंटर के लिए परफेक्ट है।

इस फिल्म में आएगी नजर
07 / 07

इस फिल्म में आएगी नजर

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी फिल्म ब्लफ़ की शूटिंग में व्यस्त है, जहां से वह तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अमेरिका में पति निक जॉन्स और बेटी मालती के साथ रहती है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited