'The Bluff' की शूटिंग करते हुए खून से लथपथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का चेहरा, पिक्स देख चिंतित हुए फैन्स

Priyanka Chopra Latest Pics: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने खून से लथपथ चेहरे के साथ इंटरनेट पर अपनी कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स भी हैरान रह गए हैं। आइए देखें ये सारी पिक्स...

खून से लथपथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का चेहरा
01 / 07

खून से लथपथ दिखा प्रियंका चोपड़ा का चेहरा...

Priyanka Chopra Latest Pics: एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक साथ कई पिक्स शेयर की हैं, जिन्हें देख फैन्स की चिंता बढ़ गई है। इन पिक्स में प्रियंका चोपड़ा का चेहरा खून से लथपथ नजर आ रहा है। चिंता करने की कोई बात नहीं है प्रियंका चोपड़ा की ये पिक्स उनकी अपकमिंग मूवी 'द ब्लफ' के शूटिंग सेट से सामने आई हैं। आइए इन लेटेस्ट पिक्स पर डालें एक नजर...और पढ़ें

नकली खून से लथपथ दिखा प्रियंका का चेहरा
02 / 07

नकली खून से लथपथ दिखा प्रियंका का चेहरा

प्रियंका चोपड़ा ने इन पिक्स में अपने चेहरे पर नकली खून लगाया है। एक्ट्रेस की इन पिक्स ने इंटरनेट की दुनिया में खलबली मचा दी थी। फैन्स भी एक्ट्रेस के प्रति चिंतित हो गए थे।​

हाथ में भी लगी है चोट
03 / 07

हाथ में भी लगी है चोट!

प्रियंका चोपड़ा ने अपने हाथ की फोटो शेयर की है, जिसमें उनके हाथ में चोट लगी दिखाई दे रही है। प्रियंका चोपड़ा फिल्म में एक के बाद एक धांसू एक्शन सीन्स करती नजर आएंगी।​

द ब्लफ की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका
04 / 07

'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'द ब्लफ' की शूटिंग में बिजी हैं। फैन्स प्रियंका चोपड़ा की इस मूवी को देखने के लिए बेकरार हैं।

खूब मेहनत करती हैं प्रियंका
05 / 07

खूब मेहनत करती हैं प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की इन पिक्स को देखने के बाद कई लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए कमेंट में लिखा कि प्रियंका बहुत मेहनती लड़की है।

धांसू बनाया है सेट
06 / 07

धांसू बनाया है सेट

'द ब्लफ' के निर्माताओं ने धांसू सेट बनाया है। प्रियंका चोपड़ा द्वारा शेयर की गईं सारी पिक्स इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैं। हरकोई उन्हें पसंद कर रहा है।

द ब्लफ में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट
07 / 07

'द ब्लफ' में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट

फ्रैंक ई. फ्लावर्स के निर्देशन में बन रही फिल्म 'द ब्लफ' में प्रियंका चोपड़ा के अलावा कार्ल अर्बन और इस्माइल क्रूज कॉर्डोवा सहित कई एक्टर्स अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited