​रामलला के दरबार पहुंच भक्ति में लीन हुईं Priyanka Chopra, नन्ही बेटी को भी बोलना सिखाया 'अयोध्या'​

​Priyanka Chopra Visits Ram Mandir With Nick Jonas: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बेटी के साथ भारत आई हुई हैं। वहीं निक जोनस भी अपनी पत्नी से मिलने के लिए भारत पहुंचे हैं। दोनों ने साथ में बीते दिन राम मंदिर के दर्शन किये।

01 / 09
Share

प्रियंका चोपड़ा ने परिवार संग किये राम मंदिर के दर्शन

Priyanka Chopra Visits Ayodhya Ram Mandir: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत में मौजूद हैं। वह किसी काम से अपनी बेटी के साथ भारत आई थीं। वहीं बाद में उनके पति और अमेरिकन सिंगर निक जोनस भी उनसे मिलने भारत आ गए। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में परिवार के साथ अयोध्या में स्थित राम मंदिर के दर्शन किये। प्रियंका चोपड़ा इस दौरान पूरी तरह से भारतीय रंग में रंगी नजर आईं। यहां तक कि उनके पति निक जोनस ने भी भारतीय संस्कृति को बखूबी फॉलो किया। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम से राम मंदिर से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं, जो कि खूब वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन फोटोज पर-

02 / 09
Share

बेटी को गोद में लेकर प्रियंका चोपड़ा ने किये राम लला के दर्शन

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर भगवान राम के दर्शन किये। इस दौरान उन्होंने पीली साड़ी पहनी थी, जिसमें वह काफी प्यारी लगीं।

03 / 09
Share

बेटी के माथे पर लगवाया तिलक

प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या राम मंदिर में बेटी के माथे पर तिलक लगवाया। इस दौरान बेटी की क्यूटनेस देख फैंस का दिल पिघल गया।

04 / 09
Share

निक जोनस ने भी लगवाया टीका

निक जोनस भी भारत आकर यहां की संस्कृति में रंग गए। उन्होंने भी माथे पर तिलक लगवाया, जिसे देख फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

05 / 09
Share

भक्ति में लीन दिखा प्रियंका का परिवार

प्रियंका चोपड़ा का पूरा परिवार रामलला की भक्ति में लीन नजर आया। उनकी मम्मी मधु चोपड़ा ने भी लाल साड़ी पहनकर दर्शन किये।

06 / 09
Share

प्रियंका ने राम मंदिर की सीढ़ियों पर परिवार संग दिये पोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पूरे परिवार के साथ राम मंदिर की सीढ़ियों पर पोज दिये। प्रियंका चोपड़ा का ये सादगी भरा अंदाज फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "ये असल मायने में देसी गर्ल है।"

07 / 09
Share

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर की फोटोज

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से तस्वीरों को साझा किया है, जिसे अभी तक 13 लाख से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है।

08 / 09
Share

कुर्ते में खूब लगे निक जोनस

प्रियंका चोपड़ा ने जहां येलो साड़ी पहनी थी तो वहीं निक जोनस ने ऑफ व्हाइट कुर्ता-पजामा पहना था, जिसमें उनका लुक देखने लायक रहा।

09 / 09
Share

प्रियंका ने बेटी से बुलवाया अयोध्या

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बेटी से सबके सामने अयोध्या बुलवाया। इस दौरान मालती मैरी की क्यूटनेस देखने लायक रही।