Priyanka Chopra ने भाभी को गले लगाकर किया चोपड़ा खानदान में स्वागत, सासु मां ने भी खूब किया लाड-प्यार
बीते दिनों प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी हुई जिसमें पूरा चोपड़ा परिवार साथ नजर आया। अब कपल ने शादी के इवेंट की तस्वीरें साझा की हैं जिसमें प्रियंका चोपड़ा के साथ पूरा परिवार नजर आ रहा है। इन तस्वीरों में आप ननद-भाभी का प्यार देख सकते हैं।

सिद्धार्थ-नीलम की सगाई
हाल ही में प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा की शादी नीलम उपाध्याय से हुई है। कपल ने अपने खास दिन की तस्वीरें फैंस के साथ साझा की, जिसमें सबसे पहले सगाई की तस्वीरें हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी को गले लगाते हुए नजर आ रही है। उधर सास बनने की खुशी में मधु चोपड़ा खिलखिलाकर हंस रही हैं। इन तस्वीरों में पूरा चोपड़ा और उपाध्याय परिवार एक साथ दिखाई दे रहा है।

हस्ताक्षर सेरेमनी
इन तस्वीरों को साझा करते हुए नीलम ने लिखा है हमारे प्यारी सी हस्ताक्षर सेरेमनी। जिसमें सगाई से पहले कानूनी कागजों पर साइन किए जा रहे हैं। आप कपल को इस खुशी वाले दिन में शामिल होते हुए देख सकते हो।

सासु मां ने दिया गिफ्ट
सगाई वाले दिन सिद्धार्थ की मां और नीलम की सासु मां ने अपनी बहू को प्यारी सी अंगूठी दी। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कैसे मधू चोपड़ा अपनी बहू पर प्यार लूटा रही है।

प्रियंका ने किया भाभी का वेलकम
प्रियंका चोपड़ा ने भाभी नीलम को गले लगाकर उसका वेलकम किया। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा अपनी भाभी के गले मिल रही है और भाई दूर से देख रहा है। दोनों के बीच का रिश्ता बेहद प्यारा लग रहा है।

पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ
इस मौके पर पूरा चोपड़ा परिवार एक साथ नजर आया। आप देख सकते हैं कि प्रियंका चोपड़ा के साथ मन्नारा चोपड़ा भी दिखाई दे रही है। वहीं सभी फैमिली फोटो में बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।

भाई-भाभी के लिए आई प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा खास भाई की सहदी के लिए अमेरिका से मुंबई आई थी। सगाई के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने नारंगी सूट पहना है जो खूब जच रहा है।

एक-दूजे के हुए
सिद्धार्थ और नीलम एक दूजे के हो गए। सगाई के बाद सिद्धार्थ की बहन प्रियंका चोपड़ा ने कपल के लिए स्पेशल पार्टी रखी जिसमें सभी ने मिलकर डांस किया और खूब एन्जॉय भी किया।

रोज बस 30 मिनट कर लें ये जापानी वॉक, वजन कंट्रोल के लिए नहीं पड़ेगी डाइटिंग-एक्सरसाइज की जरूरत, हमेशा रहेंगे फिट

K2 चोटी पर चढ़ने वाली पहली महिला कौन थीं, KBC में पूछा गया 5 करोड़ का सवाल

IAS बनने के लिए कितने घंटे पढ़ना चाहिए, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बता दिया

प्यार, समझ और तकरार: इन 4 किताबों में झलकता पति-पत्नी का रिश्ता

सालभर बाजार में मौजूद रहता है ये पीला फल, कब्ज और गैस का है दुश्मन, डाइजेशन बना देता है मशीन

Delhi Rain: फुहारों से कम हुई दिन की तपिश, दिल्ली में झमाझम बरसे बादल

PBKS vs MI Match Toss Update: पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियन्स के बीच दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में भिड़ंत आज, जानिए किसने जीता टॉस

रूस पर यूक्रेन का सबसे बड़ा हमला, रूसी एयरबेस को ड्रोन से बनाया निशाना; दावा- 40 जेट तबाह

Northeast Rainfall: पूर्वोत्तर में बादलों ने मचाया तांडव, खिसके पहाड़, हजारों मकान ध्वस्त, उफान पर नदियां; IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

अमेरिकी रक्षा मंत्री के बयान पर भड़का चीन, हेगसेथ के बयान को बताया अपमानजनक, कहा- ये शीतयुद्ध की मानसिकता
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited