Raha Kapoor Birthday: बुआ करीना की तरह आड़े-टेढ़े मुंह बनाने में अवल्ल है कपूर खानदान की लाडली, ये 7 तस्वीरें हैं सबूत
Raha Kapoor Birthday : रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर का पूरे 2 साल की हो गई है। कपूर खानदान की सबसे नन्ही परी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राहा कपूर की तस्वीरें जैसे ही इन्टरनेट पर अताई हैं वायरल हो जाती हैं, फैंस उन्हें बुआ करीना की कॉपी कहते हैं।

बुआ की फोटो कॉपी है रणबीर-आलिया की राजकुमारी
बॉलीवुड स्टार किड्स में सबसे पॉपुलर राहा कपूर आज पूरे दो साल की हो गई है। राहा कपूर की लोकप्रियता उनके माता-पिता की ही तरह ग्लोबल है। राहा की एक तस्वीर अपलोड होते ही सोशल मीडिया पर आग लग जाती है। वहीं फैंस कभी उन्हें दादा ऋषि कपूर जैसी बताते हैं तो कभी बुआ करीना की तरह नटखट, क्यूट एक्स्प्रेशन देने वाली है। आइए आपको दिखाते हैं राहा की प्यारी सी तस्वीरें।

दो साल की हुई राहा कपूर
आलिया और रणबीर की लाडली बेटी राहा कपूर आज दो साल की हो गई है। कपूर परिवार में आज राहा का जन्मदिन धूम-धाम से मनाया जाएगा ।

जब पहली बार दिखाया चेहरा
आलिया और रणबीर ने पिछले साल क्रिसमस के मौके पर पहली बार अपनी बेटी को मीडिया के सामने लेकर आए थे। जब फैंस ने पहली बार राहा को देखा तो हर कोई उनकी क्यूटनेस को देखता रह गया था।

सोशल मीडिया पर छाई रहती है राहा
राहा कपूर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल होती हैं। वह चाहे किसी भी मौके पर हो राहा अपने मम्मी-पापा की तरह लाइमलाइट लूट ही लेती है।

बुआ की लाडली
बता दें कि करीना कपूर राहा से बहुत प्यार करती है, जबकि राहा घर में सबसे छोटी है और पूरी फैमिली की लाडली है।

आड़े-टेढ़े मुहँ बनाती है राहा
जब भी राहा की तरफ कैमरा जाता है वह आड़े-टेढ़े मुहँ बनाने लगती है। जो बहुत ही प्यारे लगते हैं। इसे देखकर फैंस उन्हें बुआ करीना जैसी बताते हैं।

आलिया नहीं रणबीर के जिगर का टुकड़ा है
राहा कपूर अपनी मां से कम और पिता के ज्यादा करीब है। एक इंटरव्यू में आलिया ने खुद बताया था कि रणबीर राहा के साथ बच्चों की तरह रहते हैं। रणबीर ने रहा के लिए काम से ब्रेक भी लिया हुआ था।

कम्पेयर करते हैं फैंस
राहा के फैंस उन्हें बुआ करीना के साथ कम्पेयर करते हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं कैसे राहा क्यूट फेस बना रही है।

CP-सरोजिनी हुए पुराने.. दिल्ली की लड़कियां बैग खरीदने जाती हैं यहां, भारत के सबसे सस्ते हैंडबैग्स की शॉपिंग के लिए करें विजिट

प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग न्यूयॉर्क में स्पेंड किया क्वालिटी टाइम, बेटी मालती संग की मस्ती

मुझे थप्पड़ मारना चाहिए, रन आउट पर शशांक सिंह का खुलासा

प्यार में हर बार धोखा खाते हैं इस मूलांक के लोग, आर्थिक तंगी भी कभी नहीं छोड़ती पीछा

शादी के बाद इन 7 TV हसीनाओं ने नहीं किया अपने धर्म से समझौता, प्यार में गिरकर भी याद रही संस्कृति

दिल्ली के होटल में सनसनीखेज वारदात; बाथरूम में मिला लड़की का शव, प्रेमी गिरफ्तार

बलिया में 3 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, दुर्व्यवहार और अनुशासनहीनता के आरोप में हुए सस्पेंड

दिल्ली जल बोर्ड में बड़ा फेरबदल; 41 इंजीनियरों का हुआ तबादला

Bihar Police Constable Exam 2025: बिहार कांस्टेबल भर्ती के लिए 33 हजार आवेदन रद्द, कहीं आपका नाम भी तो नहीं?

नीदरलैंड के खिलाफ वापसी के इरादे से उतरेगी भारतीय पुरुष हॉकी टीम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited