कैमरे की चकाचौंध से Raha Kapoor की आंखों में हुई परेशानी, मम्मी आलिया संग पेरिस से लौटीं नन्ही परी

​हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेटी राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। पैरपरजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया, परिवार के साथ दादी नीतू कपूर भी दिखाई दी, जिन्होंने नन्ही राहा को किस किया। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें।

पेरिस से लौटी राहा कपूर  Raha Kapoor
01 / 06

पेरिस से लौटी राहा कपूर ( Raha Kapoor)

हाल ही में राहा कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपूर खानदान की लाडली बेटी मम्मी-पापा के साथ पेरिस से लौटी थी। राहा को देखते ही दादी नीतू कपूर दौड़ी हुई आई और देखते ही राहा को गले लगा लिया। हालांकि नन्ही परी को कैमरे की लाइट ने परेशान कर दिया और वह फ्लैश लाइट से आंखों को बचाती नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं राहा की ये प्यारी सी तस्वीरें जिनमें वह क्यूट सी स्माइल के साथ अपनी दादी से मिल रही है। और पढ़ें

पापा की गोदी में राहा कपूर  Raha Kapoor
02 / 06

पापा की गोदी में राहा कपूर ( Raha Kapoor)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली गुड़िया राहा कपूर पापा रणबीर की गोदी में नजर आई। राहा पापा की गोदी से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी। वह थकी हुई नजर आ रही है।

कैमरे की फ्लैश से परेशान हुई Raha Kapoor
03 / 06

कैमरे की फ्लैश से परेशान हुई Raha Kapoor

राहा कपूर को देखते ही पैपरजी ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। कैमरे की फ्लैश लाइट देखकर राहा की आंखों में चुभन हो गई और वह थकी हुई परेशान दिखाई दी। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि छोटी बच्ची को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए।

राहा  Raha Kapoor ने किया कैमरे को हाय
04 / 06

राहा ( Raha Kapoor) ने किया कैमरे को हाय

राहा कपूर ने कैमरे को देखते ही पैपराजी को हाय किया और देखते ही खुश हो गई।हालांकि वह लंबी फ्लाइट और ट्रैवल से परेशान दिखाई दी। इस मौके पर राहा कपूर ने ब्लू नाइट सूट पहना हुआ था।

लंबी फ्लाइट से परेशान हुई राहा कपूर  Raha Kapoor
05 / 06

लंबी फ्लाइट से परेशान हुई राहा कपूर ( Raha Kapoor)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में पेरिस गए हुए थे। जहां वह बेटी राहा को भी साथ लेकर गए थे। एयरपोर्ट पर राहा को परेशान देखा जा सकता है।

दादी नीतू कपूर Neetu Kapoor  ने किया किस
06 / 06

दादी नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने किया किस

लाडली पोती को देखते ही नीतू कपूर खुश हो गई और जोर से उसे किस किया। नीतू कपूर को देखते ही राहा का चेहरा खिल गया। वहीं जब राहा पेरिस के लिए रवाना हुई थी तब भी राहा ने दादी को बहुत ही प्यार से बाय बोला था।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited