कैमरे की चकाचौंध से Raha Kapoor की आंखों में हुई परेशानी, मम्मी आलिया संग पेरिस से लौटीं नन्ही परी

​हाल ही में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बेटी राहा कपूर के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। पैरपरजी ने उन्हें अपने कैमरे में कैद किया, परिवार के साथ दादी नीतू कपूर भी दिखाई दी, जिन्होंने नन्ही राहा को किस किया। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें।

01 / 06
Share

पेरिस से लौटी राहा कपूर ( Raha Kapoor)

हाल ही में राहा कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कपूर खानदान की लाडली बेटी मम्मी-पापा के साथ पेरिस से लौटी थी। राहा को देखते ही दादी नीतू कपूर दौड़ी हुई आई और देखते ही राहा को गले लगा लिया। हालांकि नन्ही परी को कैमरे की लाइट ने परेशान कर दिया और वह फ्लैश लाइट से आंखों को बचाती नजर आई। आइए आपको दिखाते हैं राहा की ये प्यारी सी तस्वीरें जिनमें वह क्यूट सी स्माइल के साथ अपनी दादी से मिल रही है।

02 / 06
Share

पापा की गोदी में राहा कपूर ( Raha Kapoor)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली गुड़िया राहा कपूर पापा रणबीर की गोदी में नजर आई। राहा पापा की गोदी से उतरने का नाम ही नहीं ले रही थी। वह थकी हुई नजर आ रही है।

03 / 06
Share

कैमरे की फ्लैश से परेशान हुई Raha Kapoor

राहा कपूर को देखते ही पैपरजी ने उन्हें क्लिक करना शुरू कर दिया। कैमरे की फ्लैश लाइट देखकर राहा की आंखों में चुभन हो गई और वह थकी हुई परेशान दिखाई दी। इस वीडियो पर फैंस भी जमकर कमेन्ट कर रहे हैं और बोल रहे हैं कि छोटी बच्ची को ऐसे परेशान नहीं करना चाहिए।

04 / 06
Share

राहा ( Raha Kapoor) ने किया कैमरे को हाय

राहा कपूर ने कैमरे को देखते ही पैपराजी को हाय किया और देखते ही खुश हो गई।हालांकि वह लंबी फ्लाइट और ट्रैवल से परेशान दिखाई दी। इस मौके पर राहा कपूर ने ब्लू नाइट सूट पहना हुआ था।

05 / 06
Share

लंबी फ्लाइट से परेशान हुई राहा कपूर ( Raha Kapoor)

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर साथ में पेरिस गए हुए थे। जहां वह बेटी राहा को भी साथ लेकर गए थे। एयरपोर्ट पर राहा को परेशान देखा जा सकता है।

06 / 06
Share

दादी नीतू कपूर( Neetu Kapoor) ने किया किस

लाडली पोती को देखते ही नीतू कपूर खुश हो गई और जोर से उसे किस किया। नीतू कपूर को देखते ही राहा का चेहरा खिल गया। वहीं जब राहा पेरिस के लिए रवाना हुई थी तब भी राहा ने दादी को बहुत ही प्यार से बाय बोला था।