नरगिस के प्यार में पल-पल जलते थे राज कपूर.... फिर भी मुकम्मल नहीं हुई इश्क की दास्तां, टूटने वाला था करीना कपूर के दादा का घर
भारतीय सिनेमा के शोमैन राज कपूर पर्दे के किंग कहे जाते थे। प्रोफेशनल के साथ-साथ वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने रहते थे। राज कपूर और नरगिस का रिश्ता इंडस्ट्री में खूब वायरल था। इनकी प्रेम कहानी से बच्चा-बच्चा वाकिफ था। लेकिन इस कहानी दर्दनाक अंत हुआ था ।

नरगिस के प्यार में दीवानों की तरह घूमते थे राज कपूर
हिन्दी सिनेमा में खूबसूरती की पहचान नरगिस दत्त और हिटमैन राज कपूर की जोड़ी बहुत पॉपुलर थी। दोनों के प्यार के किस्से आपको ऋषि कपूर की किताब और दी कपूर्स में पढ़ने को मिल जाएंगे। नरगिस और राज की प्रेम कहानी जितनी अनोखी और प्यारी थी उतना ही इस कहानी का दर्दनाक अंत हुआ था। शादी के बंधन में बंधे राज ने किस तरह से नरगिस के साथ दिन गुजारे ये सुनकर आपका दिल भर आएगा। यहां पढ़ें दोनों की ये पॉपुलर कहानी

नरगिस और राज कपूर की जोड़ी
हिन्दी सिनेमा में जिस प्रेम कहानी की सबसे ज्यादा चर्चा होती है वह थी राज कपूर और नरगिस दत्त की। जिन्होंने एक साथ फिल्मों में काम करते -करते दर्शकों के दिल में ऐसी जगह बना ली थी कि लोग उन्हें असल में पति-पत्नी समझते थे।

16 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
नरगिस दत्त और राज कपूर ने एक साथ 16 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी फेमस फिल्मों में से एक है श्री 420, आवारा, बरसात , आग, चोरी-चोरी, जान-पहचान, बेवफा शामिल है। नगरिस और राज की जोड़ी पर्दे पर आते ही हिट हो जाती थी।

पहली नजर का प्यार
राज कपूर ने जब पहली बार नरगिस को देखा था वह तभी अपना दिल हार बैठे थे। राज को नरगिस पहली नजर में पसंद आ गई थी। उन्होंने नरगिस को तुरंत फिल्म के लिए साइन कर लिया था। राज नरगिस पर फिदा हो गए थे।

शादीशुदा थे राज कपूर
राज कपूर जब पहली बार नरगिस से मिले तब उनकी शादी हो चुकी थी। कहा जाता है उस समय नरगिस को खूब ट्रोल किया जाता था कि वह शादीशुदा मर्द को डेट कर रही है। नरगिस और राज की प्रेम कहानी हर किसी की जुबान पर थी। बॉलीवुड में ये चर्चा तेज थी कि दोनों शादी करने वाले हैं।

लिव-इन में रहे थे साथ
राज कपूर और नरगिस दत्त एक दूसरे के प्यार में दीवाने थे। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया था और राज कपूर पत्नी कृष्णा को छोड़ नरगिस के साथ रहने चले गए थे। हालांकि ये बात जब राज कपूर के पिता को पता चली तब बड़ा हंगामा खड़ा हुआ था।

नरगिस को नहीं मिली पहचान
नरगिस दत्त ने इंटरव्यू में बताया था कि वह राज कपूर से बेहिसाब प्यार करती थी। लेकिन राज ने उन्हें कभी पहचान नहीं दी, वह घर बसाकर रहना चाहती थी। राज कपूर उस वक्त शादीशुदा थे और अपनी पत्नी को छोड़ने को तैयार नहीं थे। यही बड़ा कारण था कि नरगिस ने राज से दूरी बना ली और सुनील दत्त से शादी कर ली।

नरगिस की शादी से बुरी तरह टूटे राज
राज कपूर को जब पता चल कि नरगिस दत्त सुनील दत्त से शादी कर रही है। तब वह बाथरूम में बैठकर जोर-जोर से रोए थे। वह अपने शरीर पर सिगरेट लगा देते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि यह एक सपना है सच नहीं। उनकी इस हालत को पत्नी कृष्णा ने करीब से देखा था।

Top 7 TV Gossips: एलिस संग ब्रेकअप की अफवाहों पर कंवर ने तोड़ी चुप्पी, BB 19 में नजर आएगा TV का ये हैंडसम हंक

7th Pay Commission DA Hike: सरकारी कर्मचारियों को जुलाई में मिलेगी खुशखबरी! क्या DA बढ़कर 59% हो जाएगा?

टीम इंडिया के नए प्रिंस शुभमन गिल आखिर कितनी संपत्ति के हैं मालिक

2 जिलों के 56 गांवों की निकल पड़ी, यहां से गुजरेगा 74 किमी लंबा लिंक एक्सप्रेसवे

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...यह हैं देश के सबसे शानदार रेलवे स्टेशन, जो जाने जाते हैं अपनी खूबसूरती के लिए

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग: जहां माता पार्वती के साथ चौसर खेलने आते हैं भोलेनाथ, क्यों है इतनी बड़ी मान्यता

DU में एडमिशन के लिए कितनी जाती है सीयूईटी यूजी की कटऑफ, यहां देखें

Fighter Jet Royal F-35 को केरल से एयरलिफ्ट कर ले जाएगा ब्रिटेन? जानें क्या आई दिक्कत

IBPS SO Recruitment 2025: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के 1007 पदों पर निकली भर्ती, इस डेट से पहले करें अप्लाई, जानें डीटेल्स

दिल्ली एम्स ट्रॉमा सेंटर के ट्रांसफॉर्मर में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौजूद
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited