Bigg Boss 18 में चालाक लोमड़ी बनकर आए हैं ये कन्टेस्टन्ट, गेम के स्टाइल से पलट देंगे बनी-बनाई बाजी
टीवी का पॉपुलर शो बिग बॉस 18 फैंस के बीच छाया हुआ है। शो में इस बार एक से बढ़कर एक कन्टेस्टन्ट ने हिस्सा लिया है। इस बार हर कोई अपने दिमाग से चाल चलकर खेल रहा है, आइए आपको बताते हैं इस बार शो में कौन सबसे स्मार्ट बनकर आया है।

बिग बॉस 18 के चालाक सदस्य
बिग बॉस 18 का शानदार आगाज हो गया है। पहला हफ्ता शोरगुल के साथ खत्म हुआ और अब फैंस को अगले वीकेंड़ के वॉर का बेसब्री से इंतजार है। बिग बॉस 18 में एक से बढ़कर एक सदस्य घर में आए हुए हैं। सोशल मीडिया पर इनका बोलबाला चला हुआ है। फेमस कन्टेस्टन्ट की बात करें तो घर में ऐसे कई सदस्य हैं जो चालाकी से गेम में आगे बढ़ रहे हैं। इस लिस्ट में रजत दलाल से लेकर ईशा सिंह का नाम शामिल है।

करणवीर मेहरा ( Karanveer Mehar)
खतरों के खिलाड़ी 14 को जीतकर आए करणवीर मेहरा अपनी चालबाजी से शो में सबके दोस्त बन रहे हैं। करणवीर का गेम खेलने का तरीका भी फैंस को पसंद आ रहा है। करणवीर सबके सामने साफ कह रहे हैं कि वह घर में ट्रॉफी लेने आए हैं।

विवियन डिसेना ( Vivena Dsena)
विवियन को बिग बॉस 18 का मजबूत सदस्य कहना गलत नहीं होगा। वह पूरे माइन्ड गेम के साथ शो में आगे बढ़ रहे हैं। किस के साथ झगड़ा करना है और किसके साथ दोस्ती निभानी है विवियन बड़ी चालाकी से ये काम करते नजर आ रहे हैं।

रजत दलाल ( Rajat Dalal)
इस सीजन के सबसे चर्चित कन्टेस्टन्ट रजत दलाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। रजत दलाल को इस साल का सबसे स्ट्रॉंग खिलाड़ी बताया जा रहा है। वह घर में पूरी प्लानिंग के तहत आए हैं। रजत का गेम सबको पसंद भी आ रहा है।

गुणरत्न सदावर्ते
गुणरत्न सदावर्ते शो में सबको खूब एंटरटेन कर रहे हैं। अपने अनोखे अंदाज से वह हर एपिसोड के हाईलाइट बन जाते हैं। गुणरत्न सदावर्ते घर में पूरी चालाकी के साथ खेलते नजर आ रहे हैं।

अविनाश मिश्रा ( Avinash Mishra)
टीवी के हैंडसम हंक अविनाश मिश्रा पूरी प्लानिंग के साथ बिग बॉस 18 में आए हैं। वह कुछ भी कर के इस शो को जीतना चाहते हैं। जिस वजह से वह आए दिन किसी न किसी से भिड़ते ही रहते हैं। अविनाश मिश्रा और शहजादा की जोड़ी कोई न कोई प्लान बनाती ही रहती है।

नायरा बनर्जी ( Nyara Bannerji)
नायरा को खुद सलमान खान ने बिग बॉस 18 का फाइनलिस्ट बताकर घर में भेजा था। नायरा अपने दिमाग से घर में सोच-समझकर कोई भी कदम उठा रही है। नायरा बेशक घर में कम बात कर रही है लेकिन वह अपने दिमाग में प्लानिंग करने में पीछे नहीं है।

ईशा सिंह ( Eisha Singh)
ईशा सिंह बिग बॉस 18 में पूरी तरह से सक्रिय है। वह सही-गलत के बारे में बता रही है और अपने दोस्तो का साथ भी दे रही है। ईशा स्क्रीन पर बने रहने के लिए कुछ भी करने को तैयार नजर आ रही है।

PM Kisan Yojana: किन किसानों को नहीं मिलेगी 20वीं किस्त? जानें 5 अहम बातें

सगाई में ही सारी बॉलीवुड हिरोइनों को फेल कर गईं रिंकू की प्रिया, यूनिक लुक वाले लहंगे में लगीं ऐसी.. ये था खास

स्टील्थ फाइटर का इंजन भारत को बचेना चाहता GE, Tejas के लिए पहले ही हो चुकी है 404 इंजन की डील

कभी सोचा है हाथी एक दिन में कितना पानी पीता है, सच्चाई जानकर दिमाग के धागे खुल जाएंगे

दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 आम की कीमत में आ जाएगा IPhone, इतना क्यों है खास

NCR में भीषण गर्मी का कहर जारी; बढ़े उमस के बीच झुलसा रही लू

ज्येष्ठ पूर्णिमा 2025: जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और इसका धार्मिक महत्व

मोदी सरकार के 11 साल का समय जनसेवा के संकल्प, साधना और समर्पण का स्वर्णिम कालखंड, बोले अमित शाह

Assam Flood Update: असम में बाढ़ की स्थिति अब भी बनी हुई है गंभीर, करीब 2.6 लाख लोग प्रभावित

कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन ने हिंदी को लेकर दिया विवादित बयान, कहा-"इसे बिना थोपे..."
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited