लड़कियों के कमरे में रहता था TV के इन 7 हैंडसम हंक्स का पोस्टर, अब ईद के चांद की तरह हुए इंडस्ट्री से गायब
TV Stars Went Missing From Entertainment Industry: टीवी के कई हैंडसम हंक्स ऐसे हैं जिन्होंने लड़कियों के दिलों पर राज किया है। लेकिन अब वह इंडस्ट्री से लगभग गायब हो चुके हैं। इस लिस्ट में रजत टोकस से लेकर पर्ल वी पुरी तक का नाम शामिल है।

ईद के चांद की तरह इंडस्ट्री से गायब हुए ये सितारे
TV Stars Went Missing From Entertainment Industry: टीवी पर यूं तो एक्टर्स का आना-जाना लगा ही रहता है। लेकिन टीवी के हमारे कुछ सितारे ऐसे हैं जो लड़कियों के तब क्रश बन गए थे, जब उन्हें क्रश शब्द का मतलब भी नहीं पता था। यहां तक कि लड़कियों की डायरी और कमरे में उनकी फोटोज तक मिलती थीं। हालांकि अब ये सितारे टीवी इंडस्ट्री से गायब ही हो चुके हैं। लेकिन लोगों के दिलों से इनकी जगह आज तक कोई नहीं ले पाया है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी के उन सितारों पर-

अनस रशीद (Anas Rasheed)
अनस रशीद ने यूं तो कई टीवी शोज में काम किये। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता 'दीया और बाती हम' से मिली। इस सीरियल में वह सूरज के किरदार में नजर आए थे। लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri)
एक्टर पर्ल वी पुरी ने कई टीवी शोज में काम किया है। उन्होंने 'नागिन 3' का माहिर बन खूब टीआरपी बटोरी थी। आखिरी बार पर्ल वी पुरी को 'यारियां 2' में देखा गया था। लेकिन मानो टीवी इंडस्ट्री से उन्होंने सन्यास ही ले लिया है।

हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda)
एक्टर हर्षद चोपड़ा ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु की भूमिका अदा की थी। वह सालों से टीवी के पॉपुलर एक्टर रहे हैं। लेकिन राजन शाही के शो के बाद से ही हर्षद चोपड़ा टीवी से गायब हो गए हैं।

बरुण सोब्ती (Barun Sobti)
टीवी एक्टर बरुण सोब्ती लड़कियों के क्रश रह चुके हैं। 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से ही वह टीवी पर छा गए थे। लेकिन इस शो के बाद बरुण ने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। हालांकि वह कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स में दिख चुके हैं।

सीजैन खान (Cezanne Khan)
'कसौटी जिंदगी की' के अनुराग बनकर सीजैन खान ने सबको अपना दीवाना बना लिया था। एक ही सीरियल से सीजैन खान सुपरस्टार बन गए। लेकिन अचानक ही वह भी इंडस्ट्री से गायब हो गए। आखिरी बार उन्हें 'शक्ति: अस्तित्व का एहसास' में देखी गई थी।

रजत टोकस (Rajat Tokas)
'पृथ्वीराज चौहान' से ही लोगों के दिलों पर राज करने वाले रजत टोकस उस जमाने में सबके क्रश बन गए थे, जब लोगों को शायद ही क्रश शब्द का मतलब मालूम हो। 'जोधा अकबर' में जलाल बनकर भी वह छा गए थे। लेकिन अभी उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।

हुसैन कुवाजेरवाला (Hussain Kuwajerwala)
टीवी एक्टर हुसैन कुवाजेरवाला ने 'कुमकुम' सीरियल से लोगों का खूब दिल जीता था। उन्हें 'इंडियन आइडल 14' होस्ट करते देखा गया था। लेकिन एक्टर ने टीवी शोज से दूरी बना ली है।

अब महीनों तक खराब नहीं होंगे प्याज, बस अपनाकर देखें 100 साल पुराना देसी नुस्खा

दुनिया के 7 सबसे बड़े हथियार खरीदार, जानिए किस नंबर पर है भारत

IQ Test: पक्के समझदार ही 49 की भीड़ में 94 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोज लें

IND vs ENG दूसरे टेस्ट में तीन बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया

दूसरे टेस्ट में यशस्वी के निशाने पर होगा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

Viral Video: छक्का मारते ही क्रिकेट खिलाड़ी को आया हार्ट अटैक, कुछ ही सेकंडों में मौत

Maharashtra FYJC 2025: आज से शुरू हुए महाराष्ट्र फर्स्ट ईयर जूनियर कॉलेज में एडमिशन, पहली लिस्ट भी जारी

Rajasthan Weather: समय से पहले हुई राजस्थान में मानसून की एंट्री; रिकॉर्ड तोड़ बारिश के साथ इन जिलों में जारी हुआ अलर्ट

अब 4 नहीं, सप्ताह में 6 दिन मिलेगी भोपाल-दतिया फ्लाइट; पीतांबरा पीठ जाने वाले श्रद्धालुओं को होगा फायदा

एस जयशंकर तीन दिन की यात्रा पर आज पहुंचेंगे अमेरिका, क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में करेंगे शिरकत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited