'ऊपर आका, नीचे काका' राजेश खन्ना को लोगों ने दिया था भगवान का तगमा, अपना ही स्टारडम पड़ गया इतना भारी की गर्दिश में डूबा चमकता सितारा
Rajesh Khanna Birth Anniversary: हिन्दी सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले एक्टर राजेश खन्ना की आज पुण्यतिथि है। वह बॉलीवुड का ऐसा सितारा थे जिसका मुकाबला आज का कोई भी एक्टर नहीं कर सकता। उनकी जिंदगी जितनी आलीशान नजर आती है उतनी खूबसूरत थी नहीं। आइए आपको बताते हैं आखिरी पलों में कैसा हो गया था राजेश खन्ना का जीवन

राजेश खन्ना बॉलीवुड का कोहिनूर
दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना का हिन्दी सिनेमा का कोहिनूर हीरा कहा जाता है। सिनेमा की कायापलट करने वाले इस स्टार को आज कौन नहीं जानता है। जनता के दिलों में भगवान की तरह बसने वाले राजेश खन्ना बेशक इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनका स्टारडम आज भी कायम है। राजेश खन्ना के जीवन में कई उतार-चढ़ाव आए जिस वजह से उनका जलवा भी कायम रहा। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर हम कुछ दिलचस्प किस्से सुनाने जा रहे हैं।

राजेश खन्ना का जन्मदिन
बॉलीवुड के सुपरस्टार राजेश खन्ना की आज पुण्यतिथि है। आज ही के दिन सन 1942 में अमृतसर में एक्टर का जन्म हुआ था। राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना था, जिसे उन्होंने बाद में बदल दिया था। जवानी की शुरुआत में ही उन्हें एक्टर बनने की ठान ली थी जिसके लिए वह मुंबई चले आए। एक टेलेंट हंट शो के दौरान हजारों लोगों में से उन्हें चुना गया था।

आराधना फिल्म से बने ब्लॉकबस्टर
राजेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत में दो फिल्में की, लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म आराधना से मिली थी। उनकी ये फिल्म दर्शकों को इतनी पसंद आई कि वह रातों-रात सुपरस्टार बन गए। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री शर्मिला टैगोर थी। इस फिल्म के हिट होने के बाद एक्टर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और बैक तो बैक कई हिट फिल्में दी।

ऐसा रिकॉर्ड जिसे कोई नहीं तोड़ पाया
साल 1969 से लेकर 1975 तक राजेश खन्ना का ऐसा राज चला था कि थिएटर में उनकी बैक टू बैक फिल्में रिलीज होती थी। वो पहले ऐसे स्टार थे जिन्होंने 17 हिट फिल्में लगातार दी। आज तक भी उनका यह रिकॉर्ड कोई एक्टर नहीं तोड़ पाया है।

पागलों की तरह दीवानी थी लड़कियां
राजेश खन्ना की फैन फॉलोइंग इस कदर थी कि लड़कियां उनकी गाड़ी को घेर लेती थी। उनकी गाड़ी के शीशों पर लिपस्टिक के निशान होते थे। एक दौर था जब लड़कियां राजेश खन्ना की तस्वीर तक से शादी कर लेती थी। राजेश खन्ना एक रोमांटिक हीरो थे और उनकी ये एक्टिंग फैंस के सिर चढ़कर बोलती थी।

राजेश खन्ना को भगवान कहकर बुलाते थे लोग
राजेश खन्ना को लोगों ने भगवान का दर्जा दे दिया था। जब भिखारी भीख मांगता तो भगवान की जगह राजेश खन्ना का नाम लेता था। लोगों ने ये तक कहना शूर कर दिया था कि ऊपर आका और नीचे काका।

राजेश खन्ना का गुजरा दौर
उस समय अमिताभ बच्चन अपने स्ट्रगल के दिनों में थे, जैसे ही वह बड़े पर्दे पर आए तो लोगों ने रोमांटिक हीरो को छोड़ एक्शन स्टार को देखना शुरू कर दिया था। यहीं से ही उनका डाउनफाल शुरू हुआ और धीरे-धीरे राजेश खन्ना ने फिल्में करना कम कर दिया था।

कैंसर ने ले ली राजेश खन्ना की जान
18 जुलाई 2012 को देश का चमकता सितारा दुनिया छोड़कर चला गया था। अपने आखिरी पलों में उन्होंने कैंसर का सामना किया, जिस वजह से उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि उन्हें पहले ही पता चल गया था कि वह ज्यादा दिन नहीं जीने वाले हैं।

सिर्फ एयरपोर्ट नहीं, एक अनुभव है चांगी, हर ट्रैवलर की लिस्ट में होना चाहिए शामिल

इंग्लैंड के जो रूट ने फील्डिंग में किया करिश्मा, भारतीय क्रिकेटर के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी की

हमेशा मन में आते हैं गंदे विचार तो ना हों परेशान, सुबह उठते ही करें बस ये एक काम

Google में प्लेसमेंट देकर छा गया UP का ये कॉलेज, छात्र को मिली 71 लाख की जॉब

घूम आएं विदेश, 7 दिन की है मजेदार ट्रिप, सिर्फ इतना होगा खर्चा

आतंक पर करारा वार के लिए सेना खरीदेगी उन्नत हथियार, रक्षा मंत्रालय से मिली करीब Rs 2, 000 करोड़ की मंजूरी

JEECUP Counselling 2025: अब काउंसलिंग की बारी, जानें पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए क्या करना होगा

'अपनी भतीजी के ग्रेजुएशन सेरेमनी में शामिल होने लंदन गए हैं राहुल'....BJP के सवालों से बिफरी कांग्रेस का पलटवार

Voter ID Card: घर बैठे ऐसे बनवाएं नया वोटर आईडी कार्ड, जानें सबसे आसान तरीका

मानसून के दिनों में क्यों बढ़ जाती हैं स्किन से जुड़ी समस्याएं? जल्द राहत दिलाएंगे ये 4 घरेलू उपाय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited