राजेश खन्ना ने रिजेक्ट कर दिया था बिग बॉस का ऑफर!! वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Rajesh Khanna Rejected Bigg Boss Offer:बिग बॉस रियलिटी शो का पहला सीजन 3 नवंबर 2006 को सोनी टीवी पर प्रसारित हुआ था। आज भी फैंस इस रियलिटी शो को देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक बार इस शो का ऑफर राजेश खन्न को मिला था, लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था।


राजेश खन्ना ने रिजेक्ट कर दिया था बिग बॉस का ऑफर!! वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान
Rajesh Khanna Rejected Bigg Boss Offer: राजेश खन्ना बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक थे। भले ही आज वो इस दुनिया में नहीं है, लेकिन आज भी लोग उनकी पुरानी फिल्में देखकर उन्हें याद करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार एक बार राजेश खन्ना ने बिग बॉस का ऑफर ठुकरा दिया था। ऐसा कहा जाता है कि एक्टर को हर एपिसोड के लिए 3.5 करोड़ रुपये की भारी रकम ऑफर की गई थी, लेकिन बाद में उन्होंने शो में आने की इच्छा जताई थी। तब तक मेकर्स ने फैसला बदल लिया था। आइए जानते हैं कि एक्टर ने क्यों ऑफर मना किया था।


किया था बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट
राजेश खन्ना बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर में से एक थे। आज भी लोग उनकी पुरानी फिल्में देखना काफी ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसी रिपोर्ट है कि एक्टर ने एक बार बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट कर दिया था।
रिजेक्ट करने के बाद शो में जाने की इच्छा
राजेश खन्ना ने 1966 की फिल्म ‘आखिरी खत’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। एक इंटरव्यू में एक्टर की करीबी कथित गर्लफ्रेंड अनीता आडवाणी ने खुलासा किया था कि राजेश खन्ना बिग बॉस का ऑफर रिजेक्ट करने के बाद बिग बॉस में शामिल होना चाहते थे।
बिग बॉस में जाने के बाद बन जाउंगा बेहतर इंसान
राजेश खन्ना ने अनीता आडवाणी से कहा था कि मुझे ( राजेश खन्ना) लगता है कि अगर मैं बिग बॉस में जाता हूं, तो मैं एक बेहतर इंसान बन जाऊंगा।
बिग बॉस वाली शख्सियत नही थे एक्टर
अनीता आडवाणी ने बताया था कि उन्होंने ही राजेश खन्ना को इस शो में जाने से रोका था। अनीता आडवाणी का कहना था कि राजेश खन्ना बिग बॉस वाली शख्सियत नही है। वहां वो फिट नहीं बैठते। अनीता ने एक्टर को कहा था कि उस शो में कंटेस्टेंट को घर के काम भी करने पड़ते हैं साथ ही बर्तन भी मंजवाया जाता है।
कितने रुपये हुए थे ऑफर
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि राजेश खन्ना को बिग बॉस के लिए प्रति एपिसोड 3.5 करोड़ रुपये ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंन शुरू में इस शो के लिए मना कर दिया था।
कब हुआ निधन
राजेश खन्ना का निधन 18 जुलाई 2012 में हुआ था। उस समय राजेश खन्ना 69 साल के थे। एक्टर अपनी फिल्म नमक हराम, दाग, दुश्मन, आनंद, बावर्ची के लिए जाने जाते हैं।
12वीं के बाद नौकरी के लिए बेस्ट हैं ये 5 डिप्लोमा कोर्स, मिलेगी लाखों वाली नौकरी
अंडर -19 के इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जल्द हो सकती है एंट्री
10 दिन दक्षिण भारत घूमेंगे आप, तिरुपति से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन, देखें IRCTC का ये शानदार टूर पैकेज
रामायण की 'सीता' साई पल्लवी के कण-कण में बसी है सादगी, इन खूबियों के कारण नितेश तिवारी ने चुनी सर्वगुणसम्पन्न अभिनेत्री
शुभमन गिल दोहरा शतक जड़कर बदला 93 साल का एशियाई क्रिकेट इतिहास
तिहरा शतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बनने से चूके शुभमन गिल, तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड
Air India ने दिल्ली-वाशिंगटन उड़ान को विएना में रोका, वापसी की उड़ान भी रद्द की
DPL 2025: ऑक्शन से पहले रिटेन हुए ऋषभ पंत, इस टीम के लिए जारी रखेंगे सफर
AAP का कांग्रेस से कोई समझौता नहीं, 'इंडिया' गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था..' बोले केजरीवाल
केंद्रीय मंत्री गडकरी की 'रांची' जाने वाली फ्लाइट को 'गया' किया गया डायवर्ट, भारी बारिश बनी वजह
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited