Rajnikanth और इन सितारो ने अपने पहले प्यार से की शादी, रिश्ते में नहीं आने दी आंच
रिश्ते सिर्फ दो लोगों के बीच का नहीं होता है। रिश्ता दो परिवारों का भी होता है। रिश्ते को निभाना भी बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर आप सच्चे दिल से प्यार करें तो आप कोई भी रिश्ता निभा सकते हैं।

इन सितारो ने अपने पहले प्यार से की शादी
रिश्ते सिर्फ दो लोगों के बीच का नहीं होता है। रिश्ता दो परिवारों का भी होता है। रिश्ते को निभाना भी बहुत मुश्किल है, लेकिन अगर आप सच्चे दिल से प्यार करें तो आप कोई भी रिश्ता निभा सकते हैं। आज हम आपको बताऐंगे साउथ के उन सितारो के बारे में जिन्होंने सच्चे दिल से रिश्ता निभाया है और अपने पहले ही प्यार से शादी की है और अपने सच्चे प्यार को साबित किया है। आइए जानते हैं कौन है वो सितारे जिन्होंने अपने रिश्ते में आंच नहीं आने दी है और असली प्यार की परिक्षा देकर सभी के आगे प्यार की मिसाल साबित की है।

महेश बाबू
महेश बाबू अभी 49 साल के हो रहे हैं, लेकिन उनको देखकर कोई नहीं बोल पाएगा कि वो 49 साल के हैं वो अभी भी 28-29 साल के ही लगते हैं। महेश बाबू ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखते ही अपनी फिल्म वामसी की को-स्टार नम्रता शिरोडकर को दिल दे दिया था,जिसके कुछ साल बाद दोनों ने शादी कर ली थी।

रजनीकांत
सुपरस्टार रजनीकांत को कौन पसंद नहीं करता। सभी उनके फैन हैं। रजनीकांत ने प्यार की मिसाल पेश की। रजनीकांत को लता से पहली नजर में प्यार हो गया था। रजनीकांत ने 26 फरवरी 1981 में तिरुपति मंदरि में लता से शादी कर ली थी।

राम चरण
राम चरण ने सभी को अपनी एक्टिंग के लिए दीवाना बना दिया है। राम चरण को भी पहले नजर में उपासना से प्यार हो गया था। बता दें राम चरण और उपासना बचपन के दोस्त है। बचपन की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। उनकी शादी को लगभग 10 साल पूरे हो चुके हैं, लेकिन फिर भी दोनों नए प्यार की तरह ही रहते हैं।

जूनियर एनटीआर
जूनियर एनटीआर ने फिल्म 'आरआरआर' से सभी को दीवाना बना दिया था। जूनियर एनटीआर ने साल 2011 में अपनी पत्नी लक्ष्मी प्रणति से लव मैरिज की थी। उस समय लक्ष्मी की उम्र काफी कम थी। बता दें लक्ष्मी केवल 19 साल की थी।

एक्टर विजय
एक्टर विजय के काफी फैन है, उन्हें लोग देखना बहुत पसंद करते हैं। साथ ही फिल्म को भी देखना लोग पसंद करते हैं। एक्टर विजय को संगीता सोरनालिंगम से पहली नजर में ही प्यार हो गया था,जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला कर लिया था।

अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन भी ने अपने प्यार में आंच नहीं आने दी, उन्होंने भी 6 मार्च साल 2011 में स्नेहा रेड्डी के साथ शादी की थी। अल्लू अर्जुन और स्नेहा की पहली बार मुलाकात उनके दोस्त की शादी में हुई थी।

अंडर -19 के इन खिलाड़ियों की टीम इंडिया में जल्द हो सकती है एंट्री

10 दिन दक्षिण भारत घूमेंगे आप, तिरुपति से रामेश्वरम तक के होंगे दर्शन, देखें IRCTC का ये शानदार टूर पैकेज

रामायण की 'सीता' साई पल्लवी के कण-कण में बसी है सादगी, इन खूबियों के कारण नितेश तिवारी ने चुनी सर्वगुणसम्पन्न अभिनेत्री

शुभमन गिल दोहरा शतक जड़कर बदला 93 साल का एशियाई क्रिकेट इतिहास

MBBS और BDS में क्या अंतर होता है, डॉक्टर बनने के लिए क्या है बेस्ट

केंद्रीय मंत्री गडकरी की 'रांची' जाने वाली फ्लाइट को 'गया' किया गया डायवर्ट, भारी बारिश बनी वजह

Home Garden: छोटे से गमले में भी उग सकता है आंवले का पेड़, जानें खूबसूरती का पेड़ लगाने और देखभाल का आसान तरीका

'भविष्य में हमला नहीं होगा, पुख्ता गारंटी दे US तभी बातचीत की टेबल पर आएंगे', वार्ता के लिए ईरान ने रखी शर्त

दिल्ली के कीर्ति नगर में होटल मैनेजर फर्जी डकैती के आरोप में गिरफ्तार, भेजा गया जेल

शेफाली जरीवाला की मौत के 7वें दिन टूटा पराग त्यागी के सब्र का बांध, पत्नी के प्यार में लिखते-लिखते खोल डाले सारे राज.....
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited