Rakul Preet Affairs: फिल्म प्रोडूसर संग सात फेरे लेने से पहले इस शख्स पर फिदा थीं रकुल प्रीत, कई कोजी फोटोज हुई थी वायरल

साउथ के साथ-साथ बॉलीवुड में जादू बिखेरने वाली एक्ट्रेस में से एक रकुल प्रीत सिंह हैं। आज एक्ट्रेस अपना 34वां जन्मदिन मना रही है। बता दें एक्ट्रेस को ऑन स्क्रीन के साथ-साथ ऑफ स्क्रीन भी बहुत पसंद किया जाता है। एक्ट्रेस ने अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड जैकी भगनानी संग सात फेरे लिए थे। कपल की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है। बता दें जैकी भगनानी से सात फेरे लेने से पहले एक्ट्रेस का नाम साउथ के इस स्टार के साथ जुड़ा था। अक्सर एक्ट्रेस को इस हैंडसम हंक के साथ स्पॉट किया जाता था। आइए जानते हैं कौन हैं वो स्टार।

01 / 08
Share

02 / 08
Share

रकुल प्रीत सिंह मना रही अपना जन्मदिन

एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग को काफी पसंद किया जाता है।

03 / 08
Share

इस दिन लिए थे सात फेरे

रकुल प्रीत सिंह ने जैकी भगनानी के साथ 21 फरवरी 2024 को सात फेरे लिए थे। एक्ट्रेस ने दो रीति-रिवाज से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें सोशल पर जमकर वायरल हुई थी।

04 / 08
Share

इस दिन किया था रिलेशनशिप को कंफर्म

रकुल और जैकी एक दूसरे को लगभग चार सालों से डेट कर रहे हैं। लॉकडाउन के समय दोनों साथ में हैंगआउट करते थे, जिस दौरान दोनों का प्यार बढ़ गया। रकुल और जैकी ने 10 अक्टूबर 2021 को अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था।

05 / 08
Share

इस एक्टर संग जुड़ा था नाम

जैकी भगनानी के साथ रिलेशनशिप में आने से पहले एक्ट्रेस का नाम साउथ एक्टर राणा दग्गूबाति के साथ जुड़ा था। ऐसा कहा जाता है कि एक्ट्रेस राणा दग्गूबाति के साथ पहले सीक्रेट रिलेशनशिप में थी।

06 / 08
Share

साथ हुए थे कई बार स्पॉट

राणा दग्गूबाति और रकुल प्रीत सिंह को बहुत बार एक साथ कई इवेंट्स और अवॉर्ड शो में साथ देखा गया था, जिसके बाद दोनों का नाम काफी उछला था।

07 / 08
Share

डेटिंग की अफवाहों पर दी थी सफाई

कई बार एक्ट्रेस ने इस बात पर सफाई भी दी थी। एक बार एक शो के दौरान एक्ट्रेस ने कहा था कि-मैं राणा दग्गूबाति को डेट नहीं कर रही हूं। हम दोनों अच्छे दोस्त हैं।

08 / 08
Share

इस फिल्म में आएंगी नजर

रकुल प्रीत सिंह जल्द ही अजय देव और तब्बू के साथ दे दे प्यार दे 2 में नजर आने वाली हैं। बता दें इस फिल्म का निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे। ये फिल्म 1 मई 2025 को रिलीज होगी।