Rakul Preet Singh साजन का हाथ थाम चलीं ससुराल, हाथ में चूड़ा और मांग में सिंदूर भरे लगीं बेहद प्यारी
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani First Appearance After Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें दोनों एयरपोर्ट पर साथ दिखाई दिये। इस दौरान रकुल और जैकी की खुशी देखने लायक रही।

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की तस्वीरें वायरल
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani First Appearance After Wedding: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उनकी शादी को लेकर फैंस में भी खुशी का माहौल है। कुछ ही देर पहले रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने अपनी शादी की कुछ झलकियां साझा की थीं। वहीं हाल ही में उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। जहां रकुल प्रीत सिंह येलो अनारकली में दिखाई दीं तो वहीं जैकी भगनानी भी कुर्ते-पजामे में नजर आए। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन फोटोज पर-

रकुल प्रीत सिंह साजन का हाथ थाम चलीं ससुराल
रकुल प्रीत सिंह पति संग एयरपोर्ट पर नजर आईं। वह अपने पति का हाथ थामकर ससुराल के लिए रवाना हुईं। इस दौरान रकुल के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान दिखाई दी।

साथ में बेहद प्यारे लगे रकुल और जैकी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी एक साथ काफी प्यारे लगे। उनकी तस्वीरें देख फैंस भी बलाएं लेते नहीं थक रहे हैं।

हाथ में पिंक चूड़ा पहने दिखीं रकुल
रकुल प्रीत सिंह ने अपनी शादी पर पिंक चूड़ा पहना था। वहीं गले में भी उनके मंगलसूत्र नजर आया। सुहाग की इन निशानियों के साथ रकुल का लुक और भी खूबसूरत बन गया।

लॉकडाउन से एक-दूजे को डेट कर रहे थे रकुल और जैकी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी लॉकडाउन के वक्त से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। बता दें कि दोनों पड़ोसी से दोस्त बने और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई।

दुल्हनिया का ध्यान रखते दिखे जैकी
जैकी भगनानी एयरपोर्ट पर अपनी दुल्हनिया का खास ध्यान रखते नजर आए। चेकिंग के वक्त भी उन्होंने रकुल का हाथ थामा हुआ था।

21 फरवरी को रचाई शादी
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को एक-दूजे के साथ सात जन्मों के बंधन में बंधे। उनकी शादी में परिवार और बॉलीवुड जगत के कई दिग्गज सितारे भी शामिल हुए।

मांग में सिंदूर लगाए प्यारी लगीं रकुल
रकुल प्रीत सिंह ने लाल सिंदूर से अपनी मांग सजाई थी, जिसमें वह बेहद प्यारी लगीं। बता दें कि रकुल प्रीत सिंह लोगों की क्रश रह चुकी हैं।

वादियों को चूमकर निकलेंगे 2 Highway! सबसे लंबी सुरंग पर होगा नॉन स्टॉप सफर; स्टीयरिंग पर हाथ रखते पहुंचेंगे देश के दिल कश्मीर

डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांगने के बाद एलन मस्क की संपत्ति बढ़ी या घटी, अब है कितनी

पैट कमिंस ने तोड़ा कैलिस का 27 साल पुराना रिकॉर्ड

पति-पत्नी और पंगा के सेट पर हिना-रॉकी की प्यारी केमिस्ट्री, मियां-बीवी ने पैपराजी को दिया खास न्योता

Stars Spotted Today: हाथों में मेहंदी लगाए पति संग पहली बार स्पॉट हुईं हिना खान, नो मेकअप लुक में हसीन लगीं आलिया

FIH प्रो लीग हॉकी के यूरोपीय चरण में भारत को मिली अर्जेंटीना के खिलाफ हार

एशिया कप 2025 के आयोजन पर अनिश्चित्ता जारी, पाकिस्तान बना रहा है अल्टरनेट प्लान

करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर का हुआ निधन, 53 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 31 IAS सहित पांच HCS अधिकारियों का ट्रांसफर

Bangladesh New ODI Captain: बांग्लादेश ने नजमुल हुसैन शांतो से छीनी वनडे टीम की कमान, इस खिलाड़ी बनाया नया कप्तान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited