राम कपूर की तरह जिम में पसीना बहाकर फैट से फिट हुए ये 7 TV सितारे, बदन पर जमी चर्बी को किया छूमंतर
TV Stars Fat To Fit Transformation Will Make You Shock: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने मोटापे पर ताने सुनने के बाद बदन की चर्बी को ऐसे छूमंतर किया कि लोग भी हैरान रह गए। इस लिस्ट में राम कपूर से लेकर शहनाज गिल तक शामिल हैं।

जिम में पसीना बहाकर इन टीवी सितारों ने शरीर से काट फेंका मोटापा
These TV Stars Fat To Fit Journey Will Make You Shock: अगर मन में इंसान कुछ करने की ठान ले तो वो पहाड़ के बीच से भी सड़क निकाल सकता है तो फिर मोटापा क्या चीज है। ऐसे में आज हम आपको उन टीवी सितारों से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने अपने मोटापे को मात देने का मन बना लिया और फिर शरीर की चर्बी घटाकर ही दम लिया। इस लिस्ट में शहनाज गिल से लेकर राम कपूर तक का नाम शामिल है, जिनका ट्रांसफॉर्मेशन देख लोगों का मुंह भी खुला का खुला रह गया। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन सितारों पर-

राम कपूर (Ram Kapoor)
राम कपूर ने अपना बेहद जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया है। अब उनके ऐब्स देख लोग भी हैरान हो जाते हैं। बताया जाता है कि राम कपूर ने करीब 42 किलोग्राम वजन घटाया था।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)
देबिना बनर्जी का प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे मात देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रेग्नेंसी के बाद देबिना बनर्जी ने जिम में पसीना बहाया और 10 किलोग्राम वजन कम कर लिया।

आशिका भाटिया (Aashika Bhatia)
आशिका भाटिया को मोटापे के लिए काफी ताने मिलते थे। ऐसे में उन्होंने एक साल के अंदर-अंदर ही जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन किया। आशका भाटिया ने करीब 12 किलोग्राम वजन कम किया।

अविका गोर (Avika Gor)
'बालिका वधू' की आनंदी यानी अविका गोर का वजन भी उनके लिए मुसीबत बन गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे घटाने के लिए एड़ी-चोटी जोर का लगा दिया। उन्होंने करीब 13 किलोग्राम वजन घटाया था।

भारती सिंह (Bharti Singh)
भारती सिंह ने भी अपने मोटापे से जंग लड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। एक्ट्रेस ने कुछ महीनों के अंदर-अंदर 15 से 16 किलोग्राम वजन घटाया था। अब लोग उन्हें प्रेरणा के तौर पर देखते हैं।

शहीर शेख (Shaheer Sheikh)
टीवी के हैंडसम हंक शहीर शेख का वजन भी उनके लिए मुसीबत बन गया था। ऐसे में उन्होंने भी अपना ट्रांसफॉर्मेशन किया। शहीर शेख का कहना है कि अगर हम पांच दिन लगातार पांच मिनट भी ध्यान से योगा करें तो हम फिट हो सकते हैं।

अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani)
अनीता हसनंदानी का वजन भी प्रेग्नेंसी के बाद काफी बढ़ गया था। लेकिन एक्ट्रेस ने इसे घटाने के लिए जी-जान लगा दी। उन्होंने 76 किलोग्राम वजन को 58 किरोग्राम में बदल दिया।

शहनाज गिल (Shehnaaz Gill)
शहनाज गिल ने अपना वजन कम करने के लिए पसंदीदा चीजों की कुर्बानी दे दी। उन्होंने नॉनवेज, चॉकलेट, आइक्रीम जैसी चीजों का त्याग करते हुए 12 किलोग्राम वजन कम किया।

15°C से 25°C के बीच रहता है तापमान, विदेश वाली देता है वाइब, गर्मी में बनाएं यहां घूमने का प्लान

2025 First Day Opener: फर्स्ट डे फर्स्ट शो में बॉलीवुड के इस आउटसाइडर को पछाड़ नहीं पाए सलमान खान, इन फिल्मों के हाथ आए खुल्ले पैसे

10वीं के बाद कौन सी स्ट्रीम है सबसे बेस्ट, खान सर ने बताया

70 घंटे काम करने वाले नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा कभी दिखती थीं ऐसी, शादी से पहले वाली फोटोज देख पहचान नहीं पाएंगे, तीसरी वाली फोटो सबसे खास

तलाक की अफवाहों के बीच फैमिली फंक्शन में नजर आए ऐश्वर्या राय-अभिषेक,तस्वीरें देख लोगों ने कहा- 'कोई कैमिस्ट्री नहीं फेक स्माइल...'

रणवीर अल्लाहबादिया की वापसी पर तन्मय भट्ट ने उड़ाई खिल्ली!! कहा-"बी प्राक का पॉडकास्ट चाहिए तो..."

देशभर में ईद का जश्न शुरू, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, PM मोदी और CM योगी समेत तमाम नेताओं ने दी मुबारकबाद

Google time travel feature: गूगल करा रहा टाइम ट्रैवल, दिखेगी अनोखी दुनिया, जान लें तरीका

JEE Main Admit Card 2025: 7 से 9 अप्रेल की परीक्षा के लिए जेईई मेन एडमिट कार्ड jeemain.nta.nic.in पर, ऐसे करें डाउनलोड

कैंसर का अंत करने के लिए रूस ने तैयार की वैक्सीन, बीमारी को जड़ से खत्म करने का दावा, जानें कितना कारगर होगा टीका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited