​Ranbir Kapoor Birthday: कपूर खानदान के लाडले बेटे के जन्मदिन पर पूरी रात चला जश्न, 12 बजे ही शुरू हो गई थी सितारों की महफ़िल​

Ranbir Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपूर खानदान के सबसे लाडले बेटे रणबीर की जन्मदिन की पार्टी हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाई गई, जश्न की शुरुआत रात 12 बजे ही हो गई थी। जिसमें रणबीर के दोस्तों ने देर रात तक महफ़िल सजाई।

रणबीर कपूर  Ranbir Kapoor ने मनाया जन्मदिन
01 / 08

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) ने मनाया जन्मदिन

28 सितंबर को बॉलीवुड के एनिमल रणबीर कपूर का 42वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के मौके को कपूर खानदान में जश्न की तरह मनाया जाता है। वहीं कल रात ही रणबीर के जन्मदिन की पार्टी शुरू हो गई जिसमें रणबीर के दोस्तो से लेकर रिश्तेदारों तक ने पार्टी में एंट्री ली। हालांकि अभी तक पार्टी के अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। लेकिन हम स्टार्स को वेन्यू पर जाते हुए देख सकते हैं। और पढ़ें

हर बार खास होता है रणबीर का जन्मदिन
02 / 08

हर बार खास होता है रणबीर का जन्मदिन

रणबीर कपूर का जन्मदिन हर बार कपूर खानदान में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी परिवार वाले रात 12 बजे ही पार्टी करना शुरू कर देते हैं। ये तस्वीर ऋद्धिमा कपूर ने अपने भाई को विश करने के लिए लगाई है।

बहन ने किया खास विश
03 / 08

बहन ने किया खास विश

रणबीर कपूर की बहन ऋद्धिमा कपूर ने भाई को खास तस्वीरों के साथ जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी बेटी अपनी माँ और रणबीर कपूर की पुरानी तस्वीरों की एक वीडियो बनाकर विश किया है।

परिवार के साथ काटते हैं केक
04 / 08

परिवार के साथ काटते हैं केक

बेशक रणबीर कपूर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हों लेकिन सबसे पहले केक वह अपने परिवार वालों के साथ काटते हैं।

अर्जुन कपूर भी आए
05 / 08

अर्जुन कपूर भी आए

रणबीर की पार्टी में शामिल होने देर रात अर्जुन कपूर ने भी एंट्री ली। अर्जुन को गाड़ी में रणबीर के घर आते देखा गया था। वह सिम्पल ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

आदित्य रॉय कपूर  Aditya Roy Kapur
06 / 08

आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapur)

आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने जिगरी दोस्त बनी की पार्टी में एंट्री ली। वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे।

आकाश अंबानी
07 / 08

आकाश अंबानी

रणबीर कपूर के खास दोस्त और अनिल अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पार्टी में जश्न मनाने आए थे। उन्हें गाड़ी में पार्टी वेन्यू की तरफ जाते हुए देखा था। रणबीर और आकाश स्कूल फ्रेंड हैं।

नीतू कपूर
08 / 08

नीतू कपूर

अपने लाडले बेटे का जन्मदिन मनाने माँ नीतू कपूर कहाँ पीछे रहने वाली थी। तैयार होकर नीतू भी पार्टी में शामिल होने आ गई।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited