​Ranbir Kapoor Birthday: कपूर खानदान के लाडले बेटे के जन्मदिन पर पूरी रात चला जश्न, 12 बजे ही शुरू हो गई थी सितारों की महफ़िल​

Ranbir Kapoor Birthday Party: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। कपूर खानदान के सबसे लाडले बेटे रणबीर की जन्मदिन की पार्टी हर साल की तरह इस साल भी धूमधाम से मनाई गई, जश्न की शुरुआत रात 12 बजे ही हो गई थी। जिसमें रणबीर के दोस्तों ने देर रात तक महफ़िल सजाई।

01 / 08
Share

रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) ने मनाया जन्मदिन

28 सितंबर को बॉलीवुड के एनिमल रणबीर कपूर का 42वां जन्मदिन है। इस जन्मदिन के मौके को कपूर खानदान में जश्न की तरह मनाया जाता है। वहीं कल रात ही रणबीर के जन्मदिन की पार्टी शुरू हो गई जिसमें रणबीर के दोस्तो से लेकर रिश्तेदारों तक ने पार्टी में एंट्री ली। हालांकि अभी तक पार्टी के अंदर की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। लेकिन हम स्टार्स को वेन्यू पर जाते हुए देख सकते हैं।

02 / 08
Share

हर बार खास होता है रणबीर का जन्मदिन

रणबीर कपूर का जन्मदिन हर बार कपूर खानदान में धूमधाम से मनाया जाता है। सभी परिवार वाले रात 12 बजे ही पार्टी करना शुरू कर देते हैं। ये तस्वीर ऋद्धिमा कपूर ने अपने भाई को विश करने के लिए लगाई है।

03 / 08
Share

बहन ने किया खास विश

रणबीर कपूर की बहन ऋद्धिमा कपूर ने भाई को खास तस्वीरों के साथ जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने अपनी बेटी अपनी माँ और रणबीर कपूर की पुरानी तस्वीरों की एक वीडियो बनाकर विश किया है।

04 / 08
Share

परिवार के साथ काटते हैं केक

बेशक रणबीर कपूर अपने दोस्तों के साथ पार्टी करते हों लेकिन सबसे पहले केक वह अपने परिवार वालों के साथ काटते हैं।

05 / 08
Share

अर्जुन कपूर भी आए

रणबीर की पार्टी में शामिल होने देर रात अर्जुन कपूर ने भी एंट्री ली। अर्जुन को गाड़ी में रणबीर के घर आते देखा गया था। वह सिम्पल ब्लैक टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं।

06 / 08
Share

आदित्य रॉय कपूर ( Aditya Roy Kapur)

आदित्य रॉय कपूर ने भी अपने जिगरी दोस्त बनी की पार्टी में एंट्री ली। वह ऑल ब्लैक लुक में नजर आए थे।

07 / 08
Share

आकाश अंबानी

रणबीर कपूर के खास दोस्त और अनिल अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी भी पार्टी में जश्न मनाने आए थे। उन्हें गाड़ी में पार्टी वेन्यू की तरफ जाते हुए देखा था। रणबीर और आकाश स्कूल फ्रेंड हैं।

08 / 08
Share

नीतू कपूर

अपने लाडले बेटे का जन्मदिन मनाने माँ नीतू कपूर कहाँ पीछे रहने वाली थी। तैयार होकर नीतू भी पार्टी में शामिल होने आ गई।