पत्नी Alia Bhatt के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने निकले Ranbir Kapoor, मम्मी के गोद में बैठी दिखी Raha

रणबीर कपूर धूमधाम से अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। एक्टर को हाल ही में अपने घर के बाहर पत्नी आलिया और बेटी राहा के साथ स्पॉट किया गया।

01 / 08
Share

पत्नी Alia Bhatt के साथ जन्मदिन सेलिब्रेट करने निकले Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर आज अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्टर को फैंस से लेकर सेलेब्स तक जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। आलिया ने रणबीर संग खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए पति को जन्मदिन की बधाई दी। एक्टर ने इस खास दिन को अपने फैंस और सेलेब्स के साथ भी सेलिब्रेट किया। इसके बाद एक्टर अपनी पत्नी और बेटी के साथ कार में बैठे हुए नजर आए। एक्टर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

02 / 08
Share

फैमिली संग नजर आए रणबीर

रणबीर ने अपने इस खास दिन को परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। एक्टर हाल ही में पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा के साथ नजर आए।

03 / 08
Share

मम्मी आलिया के गोद में दिखी राहा

राहा इस फोटो में अपनी मां आलिया भट्ट के गोद में बैठी हुई नजर आ रही हैं। वहीं, रणबीर अपनी गाड़ी खुद ड्राइव करते हुए नजर आए।

04 / 08
Share

रणबीर ने पैप्स संग मनाया जन्मदिन

रणबीर ने पैप्स संग जन्मदिन सेलिब्रेट किया। एक्टर इस फोटो में केक के साथ पोज देते हुए नजर आए।

05 / 08
Share

पैप्स संग काटा केक

रणबीर ने पैपराजी के साथ केक कट किया। एक्टर की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया। एक्टर ने पैप्स को केक भी खिलाया।

06 / 08
Share

फैंस को किया ग्रीट

एक्टर अपने जन्मदिन के खास मौके पर फैंस से मिलने के लिए घर के बाहर आए। एक्टर ने उनके गिफ्ट्स खुद लिए और फोटो भी खिंचवाई।

07 / 08
Share

कैजुअल आउटफिट में दिखे रणबीर

रणबीर घर के बाहर कैजुअल आउटफिट में नजर आए। एक्टर ने अपने लुक को व्हाइट कैप के साथ पेयरअप किया है।

08 / 08
Share

फोटो हुईं वायरल

रणबीर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। फैंस एक्टर की सादगी की तारीफ कर रहे हैं। एक्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं।