Ranbir-NeetuGanesh Visarjan: बहू और पोती के बिना ही गणेश विसर्जन करने चले मां-बेटा, लोगों को याद आए Rishi Kapoor के संस्कार
कल रात नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने गणपति बप्पा का विसर्जन किया। धूमधाम से बप्पा की मूर्ति की पूजा करते हुए माँ-बेटे ने बप्पा को विदाई दी। वहीं इस मौके पर न तो आलिया नजर आई और न ही घर की नन्ही गुड़िया राहा को देखा गया। आइए आपको दिखाते हैं लेटेस्ट तस्वीरें

रणबीर कपूर ने माँ के साथ दी बप्पा को विदाई
इन दिनों भारत में हर जगह गणेश चतुर्थी की धूम मची हुई है। आम इंसान से लेकर बॉलीवुड अभिनेताओं तक हर कोई गणपति बप्पा का स्वागत कर रहा है। वहीं कल शाम को रणबीर कपूर ने माँ नीतू कपूर के साथ गणेश भगवान का विसर्जन किया। शाम के समय उन्हें अपनी गाड़ी से बप्पा को लेकर निकलते हुए देखा गया। इस मौके पर उनके साथ न तो आलिया भट्ट थी और न ही उनकी बेटी राहा कपूर थी।

रणबीर ने विदा किए बप्पा
रणबीर कपूर ने कल शाम गणपति बप्पा का विसर्जन किया। स्टार अपनी माँ नीतू कपूर के साथ बप्पा को लेकर गाड़ी में आए थे और दोनों ने मिलकर पहले गणेश भगवान की पूजा की और फिर उन्हें विदाई दी।

लोगों की लग गई भीड़
रणबीर कपूर और नीतू कपूर के गणपती बप्पा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ गई। हर कोई बप्पा को विदाई देने के लिए आया। वीडियो में देखा जा सकता है कि रणबीर भीड़ को आगे से हटा रहे हैं।

रणबीर कपूर( Ranbir Kapoor) का लुक
इस मौके पर रणबीर कपूर ने सफेद कुर्ता पहना हुआ था जिसपर गुलाबी रंग के फूल बने हुए थे। रणबीर कपूर इस लुक में बेहद स्मार्ट लग रहे थे। उनके हाथ में बप्पा की मूर्ति भी बेहद खूबसूरत लग रही है।

नीतू कपूर ने की आरती
नीतू कपूर ने बप्पा का विसर्जन करने से पहले उनकी आरती की। नीतू के हाथों में गणपति स्थापना का कलश भी था। माँ-बेटे ने अपने परिवार के संस्कार को आगे बढ़ाते हुए गणेश पूजा की।

नहीं दिखी आलिया भट्ट
वहीं फैंस ने दोनों माँ-बेटे को देखकर आलिया भट्ट और राहा कपूर की याद आई। सभी ने यही कहा कि माँ बेटे ने बहू और पोती को घर पर छोड़ दिया।

लोगों को याद आए ऋषि कपूर
इस खुशी के मौके फैंस को ऋषि कपूर की याद आई जब वह पूरे परिवार के साथ गणपति बप्पा को लेकर आते थे और हंसी-खुशी से सारा परिवार मिलकर बप्पा का विसर्जन करते थे। बता दें कि पिछले साल भी नीतू कपूर और रणबीर कपूर ने बप्पा का विसर्जन किया था।

GHKKPM 7 Maha Twist: सवी को रोमांटिक डेट पर ले जाएगा नील, ऋद्धि और भाग्यश्री ने खेला षड्यंत्र

करीना कपूर ने इन सुपरहिट फिल्मों को रिजेक्ट कर खुद के पैरों पर मारी कुल्हाड़ी, आज तक होता है पछतावा

The Traitors Best Player: 20 महान हस्तियों में से ये 5 स्टार्स बनकर निकले कोयले का हीरा, फैंस ने दिया बेस्ट का खिताब

UPSC के लिए फोन को कहा अलविदा, नेहा ने 24 की उम्र में IAS बनकर रच दिया इतिहास

विराट के बिना वरुण चक्रवर्ती ने चुनी ऑल टाइम टी20 की ड्रीम इलेवन टीम

Video: गरीब आदमी ने अनोखा जुगाड़ लगाकर साइकिल को बना दी 'कार', देखकर बड़े-बड़े इंजीनियर्स भी होंगे हैरान

1 जुलाई से ट्रेन यात्रा होगी महंगी, जानिए किस क्लास में कितना बढ़ा किराया

Evening Snacks Bread Pakora Recipe: 15 मिनट में तैयार.. घर पर बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रंची-मसालेदार ब्रेड पकोड़ा, देखें रेसिपी

What is QUAD: क्या है 'चतुर्भुज सुरक्षा संवाद'? इसके काम और उद्देश्य, गतिविधियों को कैसे देता है अंजाम

Bihar News: बेतिया बहन से कहासुनी पर युवती ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited