रणबीर कपूर को देखते ही पापा-पापा कहते हुए पीछे भाग पड़ी बेटी Raha, पिक्स देख फैन्स ने बताया मां आलिया की कार्बन कॉपी

Ranbir Kapoor Spotted With Daughter Raha: हाल ही में मुंबई में रणबीर कपूर को बेटी राहा के साथ मुंबई में स्पॉट किया गया। राहा की अपने पिता रणबीर कपूर के साथ पिक्स इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं।

बेटी राहा संग स्पॉट हुए रणबीर कपूर
01 / 06

बेटी राहा संग स्पॉट हुए रणबीर कपूर

Ranbir Kapoor Spotted With Daughter Raha: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इंडस्ट्री के बिजी एक्टर्स में से एक हैं। अभिनेता अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को बैलेंस करना अच्छी तरह से जानते हैं। रणबीर कितने भी बिजी क्यों ना हो लेकिन वो बेटी राहा कपूर के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में रणबीर कपूर को मुंबई में बेटी राहा के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। बाप-बेटी की जोड़ी पिक्स में बेहद प्यारी लग रही है। आइए देखें ये पिक्स...

पापा की गोद में दिखीं राहा कपूर
02 / 06

पापा की गोद में दिखीं राहा कपूर

रणबीर कपूर अपनी बेटी राहा से बहुत प्यार करते हैं। पापा रणबीर कपूर की गोद में राहा काफी रिलैक्स महसूस कर रही हैं। राहा और रणबीर की ये पिक्स इंटरनेट पर खूब चर्चा में हैं।

पापा-पापा करते हुए रणबीर के साथ दिखीं राहा
03 / 06

पापा-पापा करते हुए रणबीर के साथ दिखीं राहा

रणबीर कपूर की बेटी राहा अब चलना सीख चुकी हैं। पापा के साथ उन्हें इस फोटो में कदम-कदम मिलाकर चलते हुए साफ देखा जा सकता है।

राहा की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल
04 / 06

राहा की क्यूटनेस ने जीता लोगों का दिल

राहा की क्यूटनेस ने लोगों का दिल जीत लिया है। राहा की इस फोटो को देखने के बाद कईयों ने उन्हें मां आलिया भट्ट की कार्बन कॉपी बताया है।

स्टाइलिश है राहा का ये लुक
05 / 06

स्टाइलिश है राहा का ये लुक

राहा रेनडियर चेहरे वाली सफेद टी-शर्ट में बहुत प्यारी लग रही थी, जिसे उन्होंने ब्राउन कलर के शॉर्ट्स के साथ कैरी किया है। फोटो में वो बेहद स्टाइलिश लग रही हैं।

कैजुअल लुक में दिखे रणबीर कपूर
06 / 06

कैजुअल लुक में दिखे रणबीर कपूर

दूसरी ओर रणबीर कपूर को मैचिंग पैंट और कैप के साथ ग्रे टी-शर्ट पहने देखा जा सकता है। बता दें रणबीर इन दिनों फिल्म 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited