'रामायण' करते ही लोगों के बीच भगवान की तरह पूजे जाएंगे ये सितारे, रणबीर कपूर में दिखेंगे भगवान राम

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा। आइए देखें फिल्म 'रामायण' में किस-किस एक्टर को कोनसा किरदार मिला है।

रामायण करते ही लोगों के बीच भगवान की तरह पूजे जाएंगे ये सितारे
01 / 08

'रामायण' करते ही लोगों के बीच भगवान की तरह पूजे जाएंगे ये सितारे

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'रामायण' की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने माता सीता के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना है। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अगर फिल्म 'रामायण' कर ली तो ये सभी भगवान की तरह पूजे जाएंगे। यहां देखिए पूरी लिस्ट...और पढ़ें

रणबीर कपूर
02 / 08

रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को मेकर्स ने भगवान राम के रोल के लिए चुना है। फिल्म में अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए रणबीर कपूर अपने लुक्स पर काम कर रहे हैं।

साई पल्लवी
03 / 08

साई पल्लवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उन्हें सीता के रोल में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

यश
04 / 08

यश

साउथ सुपरस्टार यश फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाना शुरू कर दिया है।

सनी देओल
05 / 08

सनी देओल

सनी देओल को मेकर्स ने फिल्म 'रामायण' में राम भक्त हनुमान की भूमिका ऑफर की है। इस रोल के लिए सनी देओल को मोटी रकम भी ऑफर हुई है।

अरुण गोविल
06 / 08

अरुण गोविल

रिपोर्ट्स की मानें तो अरुण गोविल ने फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्हें राजा दशरथ के रोल में देखा जाएगा।

साक्षी तंवर
07 / 08

साक्षी तंवर

निर्माताओं ने साक्षी तंवर को मंदोदरी के किरदार के चुना है। इस फिल्म में साक्षी तंवर को यश के अपोजिट कास्ट किया जाएगा।

लारा दत्ता
08 / 08

लारा दत्ता

फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकई की भूमिका निभाने वाली हैं। कुछ दिनों पहले लारा दत्ता की फिल्म के सेट से फोटोज भी लीक हुई थीं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited