'रामायण' करते ही लोगों के बीच भगवान की तरह पूजे जाएंगे ये सितारे, रणबीर कपूर में दिखेंगे भगवान राम

नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म 'रामायण' काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के रोल में देखा जाएगा। आइए देखें फिल्म 'रामायण' में किस-किस एक्टर को कोनसा किरदार मिला है।

01 / 08
Share

'रामायण' करते ही लोगों के बीच भगवान की तरह पूजे जाएंगे ये सितारे

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने फिल्म 'रामायण' की तैयारी शुरू कर दी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखा जाएगा। वहीं दूसरी ओर मेकर्स ने माता सीता के लिए साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस साई पल्लवी को चुना है। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आपको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अगर फिल्म 'रामायण' कर ली तो ये सभी भगवान की तरह पूजे जाएंगे। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

02 / 08
Share

रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर को मेकर्स ने भगवान राम के रोल के लिए चुना है। फिल्म में अपने रोल को परफेक्ट बनाने के लिए रणबीर कपूर अपने लुक्स पर काम कर रहे हैं।

03 / 08
Share

साई पल्लवी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साई पल्लवी फिल्म 'रामायण' में माता सीता के रोल में दिखाई देंगी। इस फिल्म में उन्हें सीता के रोल में देखने के लिए फैन्स बेताब हैं।

04 / 08
Share

यश

साउथ सुपरस्टार यश फिल्म 'रामायण' में रावण की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए उन्होंने 15 किलो वजन बढ़ाना शुरू कर दिया है।

05 / 08
Share

सनी देओल

सनी देओल को मेकर्स ने फिल्म 'रामायण' में राम भक्त हनुमान की भूमिका ऑफर की है। इस रोल के लिए सनी देओल को मोटी रकम भी ऑफर हुई है।

06 / 08
Share

अरुण गोविल

रिपोर्ट्स की मानें तो अरुण गोविल ने फिल्म 'रामायण' की शूटिंग शुरू कर दी है। उन्हें राजा दशरथ के रोल में देखा जाएगा।

07 / 08
Share

साक्षी तंवर

निर्माताओं ने साक्षी तंवर को मंदोदरी के किरदार के चुना है। इस फिल्म में साक्षी तंवर को यश के अपोजिट कास्ट किया जाएगा।

08 / 08
Share

लारा दत्ता

फिल्म 'रामायण' में लारा दत्ता कैकई की भूमिका निभाने वाली हैं। कुछ दिनों पहले लारा दत्ता की फिल्म के सेट से फोटोज भी लीक हुई थीं।