​दामाद की सेहत जानने पहुंचे रणधीर कपूर, हाथ में वॉकिंग स्टैन्ड लेकर लड़खड़ाते हुए आए बेटी के ससुराल​

सैफ अली खान अब जब घर आ गए हैं तो सभी घर वाले उनकी सेहत जानने के लिए उनके घर आ रहे हैं। अब शाम को करीना कपूर के माता-पिता अपने दामाद की सेहत जानने के लिए घर आए हैं। आइए आपको दिखाते हैं तस्वीरें

दामाद का हाल जानने आए रणधीर-बबीता
01 / 06

दामाद का हाल जानने आए रणधीर-बबीता

रणधीर कपूर और बबीता कपूर अपने दामाद का हाल जानने के लिए बेटी के ससुराल आए। आज शाम को उन्हें घर से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। रणधीर और बबीता अपने हेल्पर के साथ थे इस मौके पर कैमरे ने उन्हें कैद कर लिया। रणधीर और बबीता हर दूसरे दिन बेटी से मिलने जाते ही रहते हैं।

करीना से मिलने आए मम्मी-पापा
02 / 06

करीना से मिलने आए मम्मी-पापा

हाल ही में सैफ अली खान के घर पर करीना कपूर के मम्मी-पापा रणधीर कपूर और बबीता कपूर को स्पॉट किया गया। दोनों पति-पत्नी बेटी से मिलकर घर की तरफ जा रहे थे।

लड़खड़ाते हुए आए रणधीर कपूर
03 / 06

लड़खड़ाते हुए आए रणधीर कपूर

रणधीर कपूर अपने हेल्पर के साथ लड़खड़ाते हुए आ रहे थे। उन्होंने हाथ में वॉकिंग स्टैन्ड पकड़ा हुआ था। वीडियो में देखकर लग रहा था कि उनसे चला नहीं जा रहा है।

सैफ के लिए परेशान दिखाई दिए ससुर जी
04 / 06

सैफ के लिए परेशान दिखाई दिए ससुर जी

सैफ अली खान अब बिल्कुल फिट हो गए हैं। सर्जरी के बाद उनकी सेहत भी ठीक हो गई है। हालांकि अपने दामाद की सेहत की चिंता करते हुए रणधीर कपूर उदास दिखाई दिए।

करीना की मम्मी भी आई थी साथ
05 / 06

करीना की मम्मी भी आई थी साथ

करीना कपूर की मम्मी बबीता कपूर ने इस मौके पर व्हाइट फ्लोरल टॉप पहना हुआ था। वह भी आराम-आराम से चलते हुए गाड़ी की तरफ जा रही थी। अपनी बेटी और दामाद से मिलकर बबीता खुश दिखाई दी।

करीना के घर पर लगा रहता है मेहमानों का आना-जाना
06 / 06

करीना के घर पर लगा रहता है मेहमानों का आना-जाना

जब से सैफ अली खान अपने घर लौटे हैं तब से कोई न कोई करीना कपूर के घर आता रहता है। करीना से मिलने कभी मलाइका तो कभी करिश्मा कपूर आ जाती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited