Ratan Tata की मौत पर भाव-विभोर हुए सलमान-शाहरुख समेत ये स्टार्स, भारत के रत्न को खोने का दुःख किया बयां
देश के मशहूर उद्योगपति रत्न नवल टाटा ने बीती रात बुधवार को अपनी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टाटा संस के मालिक रत्न टाटा की उम्र 86 वर्ष थी और वह उम्र संबंधी बीमारी के चलते मुंबई अस्पताल में भर्ती थी। राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई उनके जाने का दुख व्यक्त कर रहा है। सलमान खान से लेकर शाहरुख खान तक इन सितारों ने रत्न टाटा की याद में ट्वीट किया है।


रत्न टाटा की मौत पर दुखी हुए ये स्टार्स
देश के मशहूर उद्योगपति रत्न नवल टाटा ने बीती रात बुधवार को अपनी सांस ली और इस दुनिया को अलविदा कह दिया। टाटा संस के मालिक रत्न टाटा की उम्र 86 वर्ष थी और वह उम्र संबंधी बीमारी के चलते मुंबई अस्पताल में भर्ती थी। रत्न टाटा की मौत की खबर से पूरे देश में मातम पसरा हुआ है। राजनेताओं से लेकर अभिनेताओं तक हर कोई उनके जाने का दुख व्यक्त कर रहा है। हाल ही में अभिनेता सलमान खान ने भी रत्न टाटा के जाने का दुख बयां किया है। आइए आपको बताते हैं बाकी स्टार्स का कैसा रिएक्शन रहा।


सलमान खान ( Salman Khan)
सलमान खान ने स्वर्गीय रत्न टाटा को श्रद्धांजलि देते हुए अपने एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है। भाईजान ने लिखा है-"मिस्टर रत्न टाटा के जाने से बहुत ज्यादा दुखी महसूस कर रहा हूं"
प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा अपनी दयालुता के माध्यम से, आपने लाखों लोगों के जीवन को छुआ है।नेतृत्व और उदारता की आपकी विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। आपने हमारे देश के लिए जो कुछ भी किया, उसके लिए आपके बेजोड़ जुनून और समर्पण के लिए धन्यवाद। आप हम सभी के लिए प्रेरणा रहे हैं और आपको बहुत याद किया जाएगा, सर।
अजय देवगन ( Ajay Devgan)
अजय देवगन ने एक्स हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा, दुनिया एक दूरदर्शी व्यक्ति के निधन पर शोक मना रही है। रतन टाटा की विरासत हमेशा पीढ़ियों को प्रेरित करेगी। भारत और उसके बाहर उनका योगदान अतुलनीय है। हम उनके बहुत आभारी हैं। शांति से विश्राम करें, सर।
अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma)
अनुष्का शर्मा ने लिखा "श्री रतन टाटा की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। उन्होंने अपने हर काम में ईमानदारी, शालीनता और गरिमा के मूल्यों को बनाए रखा और वे वास्तव में भारत के प्रतीक और ताज थे। RIP सर, आपने बहुत से लोगों के जीवन को छुआ है।"
संजय दत्त ( Sanjay Dutt)
संजय दत्त ने लिखा भारत ने आज एक सच्चे दूरदर्शी को खो दिया है। वह ईमानदारी और करुणा की एक मिसाल थे, जिनका योगदान व्यापार से परे था, और जिन्होंने अनगिनत लोगों के जीवन को प्रभावित किया। उनकी आत्मा को शांति मिले।
वरुण धवन ( Varun Dhawan)
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम पर रत्न टाटा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा- आपके जाने से हमारे देश को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है।
चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में बना अनोखा रिकॉर्ड, कभी नहीं हुआ था यह कारनामा
भारती सिंह से इतना अलग था कपिल शर्मा के वेट लॉस का तरीका, इन 5 असरदार नुस्खों से आप भी घटाएं महीनेभर में 10 किलो वजन
ट्रंप-जेलेंस्की के बीच हुई जमकर 'तू-तू, मै-मै', प्वाइंट्स में जानिए तीखी झड़प के प्रमुख कारण
Hina Khan ने कैंसर की सर्जरी और कीमो के बाद जिम में बहाया पसीना, एक्ट्रेस की हिम्मत देख फैंस हुए नतमस्तक
आईपीएल 2025 के 8 टीमों के कप्तान तय, इन दो के नाम पर ऐलान होना बाकी
Taraweeh ki Namaz ka Tarika: तरावीह की नमाज का तरीका, दुआ, नियत, फजीलत सबकुछ जानें विस्तार से यहां
Agra Accident: आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा, महाकुंभ से लौटते हुए ट्रक में भिड़ी श्रद्धालुओं से भरी बस, चार की मौत
'बिग बॉस 18' से निकलते ही दुश्मन बने Shilpa Shirodkar और Vivian Dsena! खुद एक्टर ने बताया रिश्ते का सच
Ikea Delhi-NCR two new stores: आइकिया दिल्ली-एनसीआर में खोलेगी 2 नए स्टोर, 1 अरब यूरो का निवेश
IRCTC Tour Package: गर्मी से मिलेगा छुटकारा, सस्ते में कर आएं सिक्किम और दार्जिलिंग की सैर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited